मुख्य बातें

कुराली में घर के बाहर बच्ची अगवा: घरवालों से मारपीट की, कार और बाइक पर आए थे, बहू पर ही संदेह – Chandigarh News

कुराली में घर के बाहर बच्ची अगवा:  घरवालों से मारपीट की, कार और बाइक पर आए थे, बहू पर ही संदेह – Chandigarh News

मोहाली के कुराली चार साल की बच्ची को घर के बाहर से ही अगवा करने का मामला सामने आया है। इस दौरान परिवार से मारपीट भी की गई। परिवारिक मेंबर अस्पताल में भती है। वहीं, परिवार को संदेह है कि यह सारी कार्रवाई उनकी बहू और मायके वालों ने करवाई है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि बच्ची को तलाशकर उन्हें सौंपा जाएगा। घायल हालत में परिवारिक मेंबर अस्पताल में भती है। वही,ं पुलिस द्वारा मामले की पड़ताल की जा रह है। अब जानिए क्या है सारा मामला 1. इस बारे में घर के मालिक रविंदर सिंह ने बताया कि वह सिंहपुरा गांव के रहने वाले हैं। वह सरकारी टीचर की नौकरी करते हैं। सुबह पौने दस बजे के करीब उन्हें घर से माता जी का फोन आया कि उनकी बच्ची को कुछ अज्ञात लोग अगवा (किडनैप) करके ले गए हैं। अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि वे लोग कौन थे। 2. असल में उनकी पत्नी के साथ झगड़ा चल रहा है और बच्चे की कस्टडी को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है। उनके माता-पिता ही रोज बच्ची को स्कूल से लेकर आते हैं और छोड़कर आते हैं। जब वे घर पहुंचे तो वहां सात-आठ अज्ञात लोग मौजूद थे। वे बाइक और गाड़ी दोनों पर आए थे। उनके पास होंडा सिटी कार थी। 3. उन्होंने बताया कि उनके पास रिकॉर्डिंग भी है और पड़ोसी इस पूरे झगड़े के गवाह हैं। जब पड़ोसी उन्हें छुड़ाने आए, उस समय वह स्कूल में थे। आरोप है कि उन लोगों ने सबको पीटा और उनकी माता जी पर गाड़ी चढ़ा दी। उनकी जांघ (थाई) फ्रैक्चर हो गई है और उनके पिता जी की बांह फ्रैक्चर हुई है। बच्ची की उम्र चार साल सात महीने है और उसे भी चोट लगी है, क्योंकि उसे एक्टिवा के नीचे गिरा दिया गया था। उन्होंने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि इस मामले में कार्रवाई की जाए। पुलिस को रिपोर्ट दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि अगर शाम तक कार्रवाई नहीं होती, तो वे कोई न कोई कदम उठाएंगे। 4. रविंदर सिंह ने कहा कि उन्हें शक अपनी पत्नी पर ही है। कोर्ट में कस्टडी का केस चल रहा है और जज साहब जिसे भी कस्टडी देते, उन्हें कोई गिला नहीं था, लेकिन आरोप है कि कानून के खिलाफ जाकर यह काम किया गया। उन्हें अपनी पत्नी के भाइयों, उसकी मां और एक अन्य व्यक्ति संदीप कुमार (कुरड़ी निवासी) पर शक है। उन्होंने बताया कि संदीप कुमार उनकी पत्नी की गाड़ी चलाता है और ड्राइवर है। वह सरकारी मिडल स्कूल झंडे माजरा में नौकरी करता है और इस घटना में शामिल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *