चंडीगढ़ में बुधवार को मेडिकल शॉप एसोसिएशन की ओर से हड़ताल की घोषणा के चलते शहर दवा दुकानें बंद है। इसका सबसे ज्यादा असर PGI के सामने स्थित सेक्टर-11 की मेडिकल मार्केट में देखने को मिल रहा है। जहां मरीज और उनके परिजन दवाइयों के लिए भटक रहे है। सेक्टर-11 मार्केट में मेडिकल की करीब 50 से 60 दुकानें हैं, लेकिन हड़ताल के कारण सभी दुकानें बंद है। दूर-दराज से इलाज कराने आए मरीजों को जरूरी दवाइयां नहीं मिल रही। जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को लगाने पड़ रहे चक्कर PGI में इलाज के लिए पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं। अस्पताल से दवाइयों की पर्ची मिलने के बाद लोग सेक्टर-11 मार्केट पहुंच रहे है, लेकिन दुकानें बंद मिलने पर उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। कई मरीजों और उनके परिजनों ने कहा कि उन्हें पहले से हड़ताल की जानकारी नहीं थी। संगठन ने की हड़ताल की घोषणा मेडिकल शॉप संगठन की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल की घोषणा की गई है। हड़ताल के कारण सेक्टर-11 मार्केट में सन्नाटा पसरा है।
Source link
