मुख्य बातें

कोडरमा में बोलेरो की टक्कर से दो किशोर घायल: घाटी के मेघातरी बस पड़ाव के पास हुआ हादसा, बोलेरो ने मारी सामने से टक्कर – koderma News

कोडरमा में बोलेरो की टक्कर से दो किशोर घायल:  घाटी के मेघातरी बस पड़ाव के पास हुआ हादसा, बोलेरो ने मारी सामने से टक्कर – koderma News

कोडरमा जिले के सदर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित कोडरमा घाटी के मेघातरी बस पड़ाव के पास हुई। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार, दोनों किशोर बाइक से मेघातरी से कोडरमा की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। बोलेरो ने मारी सामने से टक्कर घायलों की पहचान दिबौर निवासी 17 वर्षीय रितेश कुमार (पिता रामदेव सिंह) और 16 वर्षीय सूरज कुमार (पिता स्व. संजन यादव) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इसी दौरान कोडरमा से बिहार की ओर जा रही एक बोलेरो ने उनकी बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और दोनों किशोर दूर जा गिरे। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। एक किशोर रेफर, दूसरा सदर अस्पताल में इलाजरत हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए दोनों घायलों को उठाकर सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। रितेश कुमार की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं सूरज कुमार का इलाज सदर अस्पताल में ही जारी है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दुर्घटना के बाद इलाके में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *