मुख्य बातें

पंचकूला में बच्चा उबलते चावल के बर्तन में गिरा: बुरी तरह झुलसा; खेलते समय संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा – Kalka News

पंचकूला में बच्चा उबलते चावल के बर्तन में गिरा:  बुरी तरह झुलसा; खेलते समय संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा – Kalka News

पंचकूला जिले के पिंजौर की रत्तपुर कॉलोनी में एक 11 वर्षीय बच्चा उबलते चावल के बर्तन में गिरने से गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, यह घटना तब हुई जब बच्चे की मां घर में खाना बना रही थी। बच्चा घर में खेल रहा था और खेलते-खेलते अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। वह सीधे उबलते चावल से भरे बर्तन में जा गिरा। चेहरा झुलसा, नागरिक अस्पताल रेफर हादसे में बच्चे का चेहरा बुरी तरह झुलस गया। उसकी चीख-पुकार सुनकर परिवार के सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे संभाला। परिजन बच्चे को लेकर पिंजौर के अर्बन पॉली क्लीनिक सेंटर पहुंचे, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। पॉली क्लीनिक के स्टाफ ने बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पंचकूला सेक्टर-6 के नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। मां बोली- खेलते हुए चावल के बर्तन में गिरा घायल बच्चे की मां ने बताया कि यह हादसा अचानक हुआ। बच्चा घर में खेल रहा था और अचानक उबलते चावल के बर्तन में गिरकर घायल हो गया। फिलहाल, बच्चे का अस्पताल में इलाज जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *