गुरुग्राम में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ऑनलाइन कैब में सफर कर रही महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर के सामने कैब ड्राइवर द्वारा जिप खोलकर प्राइवेट पार्ट निकालने और मस्टरबेट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस विकट परिस्थिति में सूझबूझ और गजब की हिम्मत का परिचय दिया। उसने आरोपी की इस घिनौनी करतूत का चुपचाप वीडियो अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया। ड्रॉप लेते ही युवती ने पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर कॉल कर सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और डीसीपी ने महिला थाना एसएचओ सुमन को इस अपराधी को पकड़ने के लिए लगाया। इंस्पेक्टर सुमन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डेढ़ घंटे के भीतर आरोपी ड्राइवर को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान 23 वर्षीय विजय के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के थाना गौरवा के अंतर्गत आने वाले गांव बरी हारी का रहने वाला है और यहां गुरुग्राम में कैब चलाता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। सफर के दौरान की घिनौनी हरकत
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती मालबू टाउन इलाके में रहती है और साइबर हब स्थित एक नामी लॉजिस्टिक कंपनी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर कार्यरत है। रोज की तरह सुबह करीब सवा आठ बजे उसने अपने ऑफिस जाने के लिए एक ऑनलाइन ऐप के जरिए कैब बुक की थी। कैब में बैठने के कुछ समय बाद ही ड्राइवर ने अपनी शर्मनाक हरकत कर दी। सफर के दौरान उसने चलती गाड़ी में अपनी पैंट की जिप खोलकर प्राइवेट पार्ट बाहर निकाल लिया और महिला के सामने ही अश्लील हरकतें करने लगा। इतना ही नहीं उसने मस्टरबेट करना शुरू कर दिया। पीड़िता की सूझबूझ और बहादुरी
ड्राइवर की इस बेहद शर्मनाक हरकत को देखकर महिला इंजीनियर एक पल के लिए पूरी तरह घबरा गई और सहम गई। सुनसान रास्ते और चलती गाड़ी में सीधे विरोध करने पर किसी बड़े हादसे या हमले की आशंका को देखते हुए युवती ने धैर्य से काम लिया। उसने बेहद चालाकी और चुपचाप अपना मोबाइल निकाला और ड्राइवर की इस घिनौनी हरकत का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो बाद में आरोपी को सजा दिलाने और अपराध साबित करने का सबसे बड़ा डिजिटल सबूत बना। ड्रॉप लेते ही पुलिस को दी सूचना
जैसे ही कैब अपने गंतव्य यानी साइबर हब ऑफिस पहुंची, युवती तुरंत गाड़ी से नीचे उतरी। खुद को सुरक्षित पाते ही उसने बिना समय गंवाए तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम (112) पर कॉल कर मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों को आपबीती सुनाते हुए अपने फोन में रिकॉर्ड किया गया वीडियो सबूत के तौर पर पुलिस को सौंप दिया और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। डेढ़ घंटे में आरोपी गिरफ्तार
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ गई। केस की जांच का जिम्मा महिला थाना प्रभारी सुमन को सौंपा गया। महिला थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ तकनीकी सर्विलांस और कैब बुकिंग डेटा की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। वारदात के महज डेढ़ घंटे के भीतर पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी ड्राइवर को धर दबोचा। पुलिस जांच कर रही पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस शर्मनाक घटना की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपी कैब ड्राइवर की हिस्ट्री खंगाली जा रही है।
Source link
