जयपुर3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
जयपुर शहर में कार सवार महिला लेक्चरर ने 15 महीने की मासूम को कुचल दिया। बच्ची की मौत हो गई। मासूम घर के बाहर खेल रही थी। पड़ोसी लेक्चरर अपनी गाड़ी को पीछे ले रही थी। इसी दौरान मासूम गाड़ी के पिछले टायर के नीचे आ गई। आरोपी महिला शहर की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में लेक्चरर है।
हादसे के बाद महिला लेक्चरर कार से बाहर निकलकर खड़ी हो गई। बच्ची के परिजन उसी कार से मासूम को ईएचसीसी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। दो घंटे बाद बच्ची की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया।
हादसा सिद्धार्थ नगर इलाके में गुरुवार शाम करीब 5 बजे हुआ। मासूम किट्टू के पिता दिनेश गुर्जर सिद्धार्थ नगर में रहते हैं। आबकारी थाने के पास डेयरी चलाते हैं। उनका 5 साल का एक बेटा भी है। दिनेश ने बताया कि मेरी बेटी घर के बाहर रोड किनारे खेल रही थी। पड़ोस में रहने वाली महिला काजल ठाकुरिया कार बैक लेते समय किट्टू नीचे आ गई।

बच्ची किट्टू की फाइल फोटो।

ईएचसीसी हॉस्पिटल के बाहर बैठे हुए बच्ची के परिजन।

इस कार से हादसा हुआ है। बच्ची के परिजन इसी कार से घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे थे।
दो घंटे बाद हुई बच्ची की मौत
ACP (मालवीय नगर) विनोद कुमार शर्मा ने बताया- एयरपोर्ट इलाके में रहने वाली 15 महीने की बच्ची की एक्सीडेंट में मौत हुई है। पड़ोस में रहने वाली महिला कार चला रही थी। कार बैक लेते समय बच्ची नीचे आ गई। गंभीर घायल हालत में बच्ची को परिजनों ने जवाहर सर्किल स्थित ईएचसीसी हॉस्पिटल पहुंचाया। इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया।
चाचा का आरोप- सामने से मारी टक्कर
किट्टू के चाचा विक्रम सिंह गुर्जर का आरोप है कि घर के बाहर 3-4 बच्चे खेल रहे थे। इसमें मेरी भतीजी भी शामिल थी। आगे से गली ब्लॉक होने के कारण परिजन बाहर नहीं थे। इस दौरान पड़ोसी महिला काजल ने सामने से बच्ची को टक्कर मार दी। इसके बाद गाड़ी बैक ले ली।

