CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को सड़क हादसों में मारे गए पुलिसकर्मियों के परिवारों को बीमा का चेक सौंपा। इस दौरान पुलिस परिवारों से मिलकर वे भावुक हो गए। मुख्यमंत्री ने कहा, बिहार पुलिस पर जितना भी इन्वेस्टमेंट किया जाए कम है। पुलिस बल जितना बड़ा होगा तभी सुशासन स्थापित होगा। नीतीश जी बिहार को सुशासन के रास्ते पर लेकर आए हैं। बिहार की समृद्धि का रास्ता ही सुशासन है। कुछ लोगों को अपनी चिंता होती है। कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि पुलिस एनकाउंटर कर रही है तो उसमें जाति भी पूछनी चाहिए। मैं तो पुलिस वालों से कहूंगा कि पूछो जाति पूछकर ही गोली चलाइए। ऐसे मत चलाइए। लोग क्या-क्या कॉमन सेंस यूज करते हैं। CM बोले- आप ड्यूटी कीजिए, आपका परिवार हमारा है पुलिस वाले घर परिवार छोड़कर ड्यूटी करते हैं। 534 ब्लॉग में मॉडल स्कूल की कल्पना के लिए सरस्वती विद्या निकेतन स्कूल बनाने का संकल्प लिया है। ये स्कूल ऐसे होंगे की बड़े अधिकारी चाहें कि हमारे बच्चों का एडमिशन हो जाए। हमें स्कूल भी चाहिए और मेडिकल फेसिलिटी भी चाहिए। अधिकारियों ने कहा था, बिहार की पुलिस के लिए कैशलेस व्यवस्था के लिए 150 करोड़ रुपए लगेंगे। मैंने कहा 200 करोड़ लगे तो भी इसे लागू कर दीजिए। पुलिस वालों को लेकर कोई समझौता नहीं। सरकार पुलिस के दम पर ही सुशासन ला रही है। 40 पुलिस लाइनों में हम अच्छे स्कूल खोलने जा रहे हैं। मैं इसे अगली कैबिनेट में ही ले आऊंगा। आप इसे मेरे पास लेकर आइए। बिहार अब सड़क, बिजली, पानी इन सब से ऊपर उठ चुका है। हमें उद्योग धंधे भी चाहिए। तेजस्वी ने कहा था- सरकार जाति देखकर एनकाउंटर कर रही सम्राट सरकार के एक महीने पूरे होने पर 19 मई को तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने 50 से ज्यादा महिला अपराधों के आंकड़े गिनाए। बिहार में हो रहे एनकाउंटर को जाति से जोड़ते हुए तेजस्वी रेप के मामलों में भी जाति ढूंढने लगे। तेजस्वी यादव ने कहा, बिहार में जाति देखकर एनकाउंटर किया जा रहा है। रेप पीड़िता की जाति देखो, करने वाले की भी जाति देखो। सरकार यही कर रही है। मैं पूछना चाहता हूं बालिका गृहकांड में एनकाउंटर कब होगा। तेजस्वी ने कहा, नई सरकार के 1 महीने में महिला अपराध के मामले बढ़े हैं। 6 महीने में 2 बार 2 व्यक्ति मुख्यमंत्री बने। इलेक्टिव चीफ मिनिस्टर को हटाकर सिलेक्टिव चीफ मिनिस्टर बनाए गए हैं। विधान परिषद में तेजस्वी-सम्राट में बातचीत विधान परिषद में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक ही मंच पर साथ बैठे नजर आए। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद ये पहला मौका था, जब दोनों नेता किसी कार्यक्रम में एक साथ मंच साझा करते दिखे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच मुस्कुराते हुए काफी देर तक बातचीत भी हुई। दोनों नेताओं की मुलाकात को लेकर जब तेजस्वी यादव से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम दोनों पहले एक ही दल में थे, इसलिए मुलाकात और बातचीत स्वाभाविक है। वहीं, सोनू कुमार राय के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तेजस्वी यादव ने बयान देते हुए कहा कि हालिया उपचुनाव में आरजेडी की जीत ने बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है। उन्होंने दावा किया कि अगर विधानसभा चुनाव बैलेट पेपर से कराया जाए तो महागठबंधन 150 सीटों पर जीत दर्ज करेगा। राजस्व विभाग में EOU की स्पेशल सेल बनाई गई राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में व्यवस्था सुधार और भ्रष्टाचार पर सख्ती को लेकर बड़ा कदम उठाया है। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल के निर्देश पर विभाग में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) का विशेष सेल गठित किया गया है। विभाग में लगातार मिल रही भ्रष्टाचार, अवैध वसूली और राजस्व कार्यों में अनियमितता की शिकायतों के बाद यह निर्णय लिया गया है। आर्थिक अपराध इकाई, बिहार पटना द्वारा जारी पत्र के अनुसार, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में विशेष टीम की प्रतिनियुक्ति की गई है। ये टीम भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों की जांच और कार्रवाई में सहयोग करेगी। प्रतिनियुक्त अधिकारियों में DSP राकेश कुमार, SI हरि ओझा और दरोगा सुधीर कुमार चर्तुवेदी शामिल हैं। इन अधिकारियों को विभाग में विशेष दायित्व सौंपा गया है। ये सेल बिहार सरकार की आर्थिक अपराध इकाई से जुड़े अफसरों की ही होगी, लेकिन पूरी तरह से राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के लिए ही डेडीकेटेड होगी। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आम जनता को पारदर्शी, जवाबदेह और भ्रष्टाचार मुक्त राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दाखिल-खारिज, परिमार्जन, भूमि मापी, भू लगान समेत अन्य ऑनलाइन सेवाओं और राजस्व कार्यों में भ्रष्टाचार और अनियमितता की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिससे आम लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। आर्थिक अपराध इकाई के विशेष सेल के गठन से विभागीय कार्यों की निगरानी मजबूत होगी और भ्रष्टाचार में संलिप्त कर्मियों एवं अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। CM ने बाढ़-सूखे की स्थिति से निपटने पर बैठक की CM ने मुख्यमंत्री सचिवालय के संवाद सभागार में श्रावणी मेले की तैयारियों पर अफसरों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने संभावित बाढ़-सूखे की स्थिति को लेकर विस्तृत समीक्षात्मक बैठक भी की। बैठक में श्रद्धालु कांवरियों एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा ना हो, इसे लेकर विशेष तैयारी करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए। साथ ही, आपदा प्रबंधन विभाग के पदाधिकारीगण के साथ संभावित बाढ़ एवं सूखा प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविर, दवाइयों, स्वच्छता, फसल क्षति आकलन एवं राहत राशि वितरण की तैयारियां समय से पूर्व ही पूर्ण करने के निर्देश दिए।
Source link
