गुरुग्राम में वीवीआईपी इलाके एंबिएंस मॉल के पीछे स्थित एंबिएंस आईलैंड के गोल्फ कोर्स के तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 11 वर्षीय और 10 वर्षीय बच्चों के रूप में हुई है, जो पास के ही नाथूपुर गांव के रहने वाले थे। इस हादसे के बाद से पूरे गांव में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा गुरुवार रात करीब आठ बजे का बताया जा रहा है। नाथूपुर गांव के रहने वाले दोनों बच्चे शाम को घर से खेलने के लिए निकले थे। खेलते-खेलते दोनों बच्चे सुरक्षा घेरे को पार कर एंबिएंस आईलैंड के अंदर बने गोल्फ कोर्स की तरफ चले गए। वहाँ बने एक गहरे कृत्रिम तालाब में नहाने चले गए।
Source link
