कपूरथला जिले के सरदुल्लाहपुर बांध के पास अवैध माइनिंग के खिलाफ विभाग ने कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान मौके से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक जेसीबी मशीन जब्त की गई। इस मामले में थाना कबीरपुर पुलिस ने माइनिंग अधिकारी की शिकायत पर 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। माइनिंग इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि विभाग को सरदुल्लाहपुर बांध के पास अवैध माइनिंग की सूचना मिली थी। सूचना के बाद विभागीय टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। वहां एक मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी मिली, जबकि जेसीबी मशीन की मदद से करीब 3 से 5 फुट गहरे गड्ढों से अवैध खनन किया जा रहा था। ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी के ड्राइवर फरार कार्रवाई के दौरान टीम ने हरजिंदर सिंह उर्फ बब्बू निवासी गांव हाजीपुर से पूछताछ की। वह माइनिंग संबंधी कोई परमिट पेश नहीं कर सका और खुद को जमीन का मालिक बताया। हालांकि, ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी के ड्राइवर मौके से फरार होने में सफल रहे। 3 लोगों के खिलाफ FIR माइनिंग विभाग और पुलिस टीम ने मौके से सोनालिका ट्रैक्टर, मिट्टी से भरी ट्रॉली और जेसीबी मशीन को कब्जे में ले लिया। थाना कबीरपुर पुलिस ने माइनिंग इंस्पेक्टर की शिकायत पर आरोपी हरजिंदर सिंह निवासी गांव हाजीपुर सहित 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Source link
