मुख्य बातें

जयपुर में पिकअप ने 2 साल की बच्ची को कुचला,मौत: आम के गोदाम में माल उतारने आई थी गाड़ी, खेलती हुई आई मासूम चपेट में आई – Jaipur News

जयपुर में पिकअप ने 2 साल की बच्ची को कुचला,मौत:  आम के गोदाम में माल उतारने आई थी गाड़ी, खेलती हुई आई मासूम चपेट में आई – Jaipur News

लाल मस्जिद के पीछे स्थित बिलोचियान मोहल्ले में एक दर्दनाक हादसे में पीकअप वाहन की चपेट में आने से 2 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बच्ची खेल रही थी। शाम करीब 6 बजे पीकअप वाहन इलाके में स्थित आम के गोदाम में आम उतारने आया था। हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्ची मन्नत को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक बच्ची मन्नत, फर्रुखाबाद (यूपी) निवासी आलम की बेटी थी। परिजनों के अनुसार आलम परिवार सहित यहां किराये के मकान में रहते हैं और ठेली चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पीकअप चालक को पकड़ लिया और उसे गलतागेट थाना पुलिस के हवाले कर दिया। हम इसे लगातार अपडेट कर रहे हैं..



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *