मुख्य बातें

बैज बोले- मोदी-मेलोनी की तस्वीरें ‘वेडिंग शूट’ की तरह: दीपक ने कहा- लग रहा पीएम हनीमून मनाने गए, BJP बोली- ये मानसिक दरिद्रता – Raipur News

बैज बोले- मोदी-मेलोनी की तस्वीरें ‘वेडिंग शूट’ की तरह:  दीपक ने कहा- लग रहा पीएम हनीमून मनाने गए, BJP बोली- ये मानसिक दरिद्रता – Raipur News

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रधानमंत्री मोदी और इटली की पीएम जार्जिया मेलोनी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, ऐसा लग रहा है जैसे प्रधानमंत्री मोदी, मेलोनी के साथ ‘हनीमून’ मनाने गए हैं। फोटोशूट कर कर रहे हैं। दोनों नेताओं की तस्वीरें सोशल मीडिया पर ‘वेडिंग शूट’ की तरह वायरल हो रही हैं। देश की समस्याओं को लेकर पीएम कितने गंभीर है ये दिख रहा है। वहीं भाजपा ने बैज के बयान पर कहा कि कांग्रेस हताशा से गुजर रही है। शीर्ष से लेकर नीचे तक के नेता अनर्गल बातें कर रहे हैं। राहुल गांधी ने पीएम को देशद्रोही तक बताया था। कई बार उन्हें माफी भी मांगनी पड़ी। दीपक बैज अपने आका को खुश करने के लिए अपनी मानसिक दरिद्रता का परिचय दे रहे हैं। दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी हाल ही में इटली दौरे पर गए थे। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए। मेलोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ तस्वीरें साझा की थी। साथ ही मेडोली चॉकलेट के साथ एक रील भी बनाई थी। जिसके बाद इंटरनेट पर मेलोडी ट्रेंड भी चर्चा में आ गया। प्रधानमंत्री मोदी और मेलोनी की तस्वीरों को लेकर पहले भी सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं और मीम्स सामने आते रहे हैं। इटली में पीएम मोदी-मेलोनी की मुलाकात की तस्वीरें- बैज बोले- साव पाकिस्तान के उपमुख्यमंत्री नहीं इसके अलावा डिप्टी सीएम अरुण साव के बयान पर पीसीसी चीफ ने कहा कि अरुण साव को पाकिस्तान और बांग्लादेश की बात करने के बजाय छत्तीसगढ़ और देश के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। बैज ने कहा, ‘आप पाकिस्तान के उपमुख्यमंत्री नहीं, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री हैं। आपको प्रदेश और देश की बात करनी चाहिए।’ बैज ने सरकार को महंगाई के मुद्दे पर भी घेरा और कहा कि आम जनता पहले से परेशान है। लगातार बढ़ती कीमतों से लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। NSUI ने कहा कि देश में आर्थिक आपदा के बीच पीएम मोदी का मेलोडी चॉकलेट गिफ्ट करना हास्यास्पद है। इसके विरोध में उन्होंने पेट्रोल पंप लोगों को चॉकलेट गिफ्ट की। रायपुर में कमिश्नरी प्रणाली पर किसे फायदा हुआ दुर्ग और बिलासपुर में कमिश्नरी प्रणाली लागू करने के फैसले पर भी पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि रायपुर में कमिश्नरी प्रणाली पूरी तरह फेल साबित हुई है, इसके बावजूद सरकार अब इसे दुर्ग और बिलासपुर में लागू करने की बात कर रही है। बैज ने कहा कि, अगर कमिश्नरी प्रणाली इतनी सफल है तो सरकार बताए कि रायपुर को इससे क्या फायदा हुआ। अपराध कम होने के बजाय लगातार बढ़ रहे हैं। भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक का फोन चोरी होने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जब जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा और शिकायतों का यह हाल है, तो आम लोगों की स्थिति समझी जा सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार को पहले रायपुर मॉडल का आकलन करना चाहिए, उसके बाद दूसरे शहरों में इसे लागू करने का फैसला लेना चाहिए। मेलोडी टॉफी गिफ्ट लेने का वीडियो वायरल पीएम मोदी अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी चरण में मंगलवार को इटली पहुंचे। वहां पीएम मेलोनी ने उनका स्वागत किया। दोनों एक ही कार में बैठकर रोम के करीब 2000 साल पुराने ऐतिहासिक कोलोजियम गए। मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की। पीएम मेलोनी ने एक्स पर इस वीडियो को पोस्ट कर कहा- ‘प्रधानमंत्री मोदी मेरे लिए गिफ्ट में बहुत-बहुत अच्छी टॉफी लेकर आए- मेलोडी। गिफ्ट के लिए थैंक्यू’। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन (10 करोड़) से ज्यादा बार देखा गया। वहीं एक्स पर भी इसे 74 लाख से ज्यादा व्यू मिले। मोदी और मेलोनी की मुलाकात की ये तस्वीरें भी देखिए …………………… इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… PM मोदी ने मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की: वीडियो को इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन व्यूज; इटली में एक ही कार से कोलोजियम गए मोदी ने मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी इसलिए गिफ्ट की थी क्योंकि सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं के नामों को जोड़कर मेलोडी (Modi + Meloni=Melodi) शब्द काफी वायरल हो गया था। असल में मेलोनी और मोदी के नामों को जोड़कर लोगों ने मजाकिया और दोस्ताना अंदाज में मेलोडी कहना शुरू कर दिया था। पढ़ें पूरी खबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *