मुख्य बातें

पीयू की प्रो. अनुपमा शर्मा एमएमएमयूटी गोरखपुर की नई वीसी – Chandigarh News

पीयू की प्रो. अनुपमा शर्मा एमएमएमयूटी गोरखपुर की नई वीसी – Chandigarh News

चंडीगढ़ | पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर दंपती ने एकेडमिक जगत में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पीयू के डॉ. एसएसबी यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की चेयरपर्सन एवं डायरेक्टर प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा को गोरखपुर स्थित मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (एमएमएमयूटी) का नया वाइस चांसलर नियुक्त किया गया है। यूपी की राज्यपाल और यूनिवर्सिटी की चांसलर आनंदीबेन पटेल ने यह आदेश जारी किए। प्रो. अनुपमा की यह नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से 3 वर्ष के लिए होगी। प्रो. अनुपमा के लंबे एकेडमिक और एडमिनिस्ट्रेटिव एक्सपीरियंस को देखते हुए उन्हें इस महत्वपूर्ण पद के लिए चुना गया है। प्रो. अनुपमा के पति प्रो. संजीव शर्मा (यूआईएएमएस, पीयू) पहले से ही महाराजा रणजीत सिंह पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी, बठिंडा के वीसी हैं। उनकी नियुक्ति सितंबर 2025 में 3 साल के लिए हुई थी। भास्कर इनसाइट पीयू से निकले वीसी: देश को लगातार दे रहा एकेडेमिक लीडरशिप… } प्रो. सुरेश शर्मा (डिपार्टमेंट ऑफ स्टैटिस्टिक्स, पीयू): जनवरी 2026 में शहीद भगत सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी, फिरोजपुर के पहले रेगुलर वीसी बने। } प्रो. संजय कौशिक (पूर्व डीन, कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल व यूबीएस): जून 2025 में गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के वीसी बने।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *