मुख्य बातें

भोपाल में पूर्व डीजीपी से धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार: प्रदेश के पहले डीजीपी के साथ की थी धोखाधड़ी; फेथ क्रिकेट अकादमी का संचालक है आरोपी – Bhopal News

भोपाल में पूर्व डीजीपी से धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार:  प्रदेश के पहले डीजीपी के साथ की थी धोखाधड़ी; फेथ क्रिकेट अकादमी का संचालक है आरोपी – Bhopal News

भोपाल में फेथ क्रिकेट अकादमी के संचालक राघवेंद्र सिंह तोमर को हबीबगंज थाना पुलिस ने गुरुवार रात गिरफ्तार किया। उनकी गिरफ्तारी चार साल पुराने धोखाधड़ी के मामले में हुई है। आरोप है कि उन्होंने पूर्व डीजीपी एचएम जोशी को फर्जीवाड़ा कर एक पार्टनरशिप फर्म से बाहर कर दिया था। थाना प्रभारी संजीव चौकसे के मुताबिक, रिटायर्ड डीजीपी एचएम जोशी ई-5 अरेरा कॉलोनी में रहते थे। रातीबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरी में उनकी जमीन थी। यहां क्रिकेट अकादमी बनाने के लिए फेथ ग्रुप के मालिक राघवेंद्र सिंह तोमर ने जोशी के साथ पार्टनरशिप की थी। इस पार्टनरशिप फर्म का नाम मैसर्स फेथ क्रिकेट क्लब रखा गया था। पूरी डील वर्ष 2017 में हुई थी। करीब दो साल बाद आरोपी राघवेंद्र ने जोशी को डीड से बाहर करने के लिए फर्जी एग्रीमेंट तैयार किया। इस पर जोशी के फर्जी हस्ताक्षर किए गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच की और राघवेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। गुरुवार रात इसी मामले में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *