मुख्य बातें

सूने मकान की रेकी कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार: सीहोर में जेवरात और नकदी बरामद – Sehore News

सूने मकान की रेकी कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार:  सीहोर में जेवरात और नकदी बरामद – Sehore News

सीहोर शहर के बढ़ियाखेड़ी इलाके में हुई 16 लाख रुपए की चोरी का कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर शुक्रवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी हुए सोने-चांदी के जेवरात और नकदी बरामद की गई है। बढ़ियाखेड़ी निवासी कार्तिक राय ने पुलिस को बताया कि वह 16 मई को परिवार सहित एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने हटा, दमोह गए हुए थे। 19 मई की रात जब वे वापस लौटे, तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। अज्ञात चोर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और 50 हजार रुपए नकद ले गए थे। इस शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। एसपी सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन और एएसपी सुनीता रावत व सीएसपी डॉ. अभिनंदना शर्मा के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक रवींद्र यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के दौरान, पुलिस ने संदेही अंकित दीक्षित को हिरासत में लिया। अंकित मूल रूप से आष्टा (बिस्तरिया पूरा) का रहने वाला है और वर्तमान में बढ़ियाखेड़ी में रह रहा था। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने सूने मकान की रेकी की थी और मौका पाकर ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का लगभग पूरा सामान बरामद कर लिया है, जिसकी कुल कीमत 16 लाख रुपए बताई जा रही है। बरामद किए गए सामान में 1 मंगलसूत्र, 1 हार, 2 कान के टॉप्स, 1 टीका, 1 अंगूठी, 1 चेन, 4 कंगन (सोने के), 4 नग चांदी की पायल और 9,500 रुपए नकद शामिल हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *