मुख्य बातें

होशियारपुर में स्कूल वैन और ट्रक टक्कर: 12 बच्चों समेत ड्राइवर चोटिल; घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत – dasuya News

होशियारपुर में स्कूल वैन और ट्रक टक्कर:  12 बच्चों समेत ड्राइवर चोटिल; घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत – dasuya News

होशियारपुर जिले के शाम चौरासी में एक बड़ा हादसा टल गया, जब बच्चों से भरी एक स्कूल वैन की तेज रफ्तार टिपर ट्रक से टक्कर हो गई। इस वैन में लगभग 12 बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि सभी बच्चे सुरक्षित बच गए, हालांकि कुछ बच्चों और वैन ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही शाम चौरासी निर्वाचन क्षेत्र के विधायक और कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह तुरंत अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल बच्चों और वैन ड्राइवर का हालचाल जाना। मंत्री ने डॉक्टरों की टीम से बात कर बच्चों को दिए जा रहे उपचार की समीक्षा की। मंत्री ने पीड़ित परिवारों को दिया आश्वासन मीडिया से बातचीत में मंत्री डॉ. रवजोत ने इसे एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया। उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा से एक बड़ा जानमाल का नुकसान टल गया। मंत्री ने पीड़ित परिवारों को आश्वासन दिया कि प्रशासन बच्चों के इलाज को लेकर पूरी तरह गंभीर है। टिपर ड्राइवर की लापरवाही के कारण हादसा डॉ. रवजोत ने पुलिस प्रशासन और स्कूल वैन ड्राइवर से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि यह दुर्घटना टिपर ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुई है। टिपर गलत दिशा से आ रहा था, जिसने बच्चों से भरी वैन को टक्कर मार दी। मंत्री ने कहा कि बच्चों का जीवन अनमोल है और लापरवाह टिपर ड्राइवर के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *