मुख्य बातें

मैहर में 4.6 ग्राम स्मैक पाउडर के साथ 2 गिरफ्तार: कटनी रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान मिली नशीली पुड़िया; कार भी जब्त – Maihar News

मैहर में 4.6 ग्राम स्मैक पाउडर के साथ 2 गिरफ्तार:  कटनी रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान मिली नशीली पुड़िया; कार भी जब्त – Maihar News

मैहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार शाम कटनी रोड पर चेकिंग के दौरान एक कार से दो युवकों को 4.6 ग्राम स्मैक पाउडर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 20 पुड़िया स्मैक और तस्करी में प्रयुक्त कार बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। चेक प्वाइंट पर तलाशी में मिली स्मैक पुलिस टीम कटनी रोड पर वाहनों की जांच कर रही थी, तभी कार क्रमांक एमपी 19 सीबी 2911 को संदिग्ध लगने पर रोका गया। तलाशी लेने पर कार सवारों के पास से 20 पुड़िया में रखा कुल 4.6 ग्राम स्मैक पाउडर बरामद हुआ। जब्त मादक पदार्थ की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपए है। मैहर निवासी रोहित और अतुल गिरफ्तार पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में रोहित उर्फ सोनू बंगाली (35) और अतुल पांडेय (34) को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मैहर के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने स्मैक के साथ करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत की कार भी जब्त की है। कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर संतोष उलाड़ी और उनकी टीम की मुख्य भूमिका रही। नशा सप्लाई चैन की तलाश में जुटी पुलिस गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपियों से मादक पदार्थ के स्रोत और सप्लायर के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह स्मैक कहां से लाई गई थी और शहर में किन लोगों को बेची जानी थी। म



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *