मुख्य बातें

जयपुर में निकाली कलश यात्रा, भजनों की हुई प्रस्तुति: जय श्रीराम के गूंजे जयकारे; श्रीरामचरितमानस अखंड रामायण पाठ का कल होगा समापन – Jaipur News

जयपुर में निकाली कलश यात्रा, भजनों की हुई प्रस्तुति:  जय श्रीराम के गूंजे जयकारे; श्रीरामचरितमानस अखंड रामायण पाठ का कल होगा समापन – Jaipur News

जयपुर में श्रीरामचरितमानस अखंड रामायण पाठ के लिए 501 कलशों के साथ कलश यात्रा निकाली गई। श्री हनुमान जी महाराज सेवा मंडल के तत्वावधान में खजाने वालों का रास्ता स्थित श्री गुट्ये हनुमान महाराज मंदिर में रविवार को धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। वहीं मंदिर में भजनोंं की प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम के तहत महिलाओं और श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। इस दौरान जय श्रीराम और हनुमान जी के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर पहुंची, जहां धार्मिक अनुष्ठानों के साथ रामायण पाठ शुरू किया गया। मंदिर को सजाया गया, भजन-कीर्तन हुए आयोजन के दौरान मंदिर को विशेष फूलों और रोशनी से सजाया गया। श्रद्धालुओं के लिए भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इसमें भक्त देर रात तक भक्ति रस में सराबोर नजर आए। अखंड रामायण पाठ 24 घंटे तक लगातार चलेगा। वहीं 25 मई को पूर्णाहुति और महाप्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। कार्यक्रम संयोजक भारद्वाज परिवार ने बताया- समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना सहित युवाओं को सनातन परंपराओं से जोड़ने के लिए यह आयोजन किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *