मुख्य बातें

‘अपराधियों के सम्राट राज में बिहार से 8,681 बच्चे गायब’: तेजस्वी का CM पर हमला, कहा- पटना महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित शहर, डायलॉगबाजी छोड़ें मुख्यमंत्री – Patna News

‘अपराधियों के सम्राट राज में बिहार से 8,681 बच्चे गायब’:  तेजस्वी का CM पर हमला, कहा- पटना महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित शहर, डायलॉगबाजी छोड़ें मुख्यमंत्री – Patna News

बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तीखा हमला बोला। तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी करते हुए कहा, महज 1 महीने के भीतर बिहार से 8 हजार 681 बच्चे गायब हो चुके हैं, जिनमें से 85 फीसदी सिर्फ लड़कियां हैं। उन्होंने राज्य सरकार को ‘बयान बहादुरों’ की सरकार बताते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री केवल खोखली डायलॉगबाजी कर रहे हैं। जबकि हकीकत में पूरे बिहार की महिलाएं, बच्चे और आम नागरिक खुद को पूरी तरह असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। अपराधियों के ‘सम्राट’ जवाब दें- 1 महीने में गायब हुए 8,681 बच्चे सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी करते हुए तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री को ‘अपराधियों का सम्राट’ बताते हुए सीधे सवाल किया है कि आख़िर पिछले 1 महीने में ही बिहार से 8 हजार 681 बच्चे क्यों गायब हुए? उन्होंने कहा, डायलॉग बाजी से ही बिहार सम्भालने की गलतफहमी पाले बैठे ‘बयान बहादुर’ की सरकार में बिहार की कानून व्यवस्था इतनी बुरी तरह खराब हो चुकी है कि मासूम बच्चे और बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध, 75 से अधिक रेप बिहार में महिलाओं की सुरक्षा की बदतर स्थिति को उजागर करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राज्य में प्रतिदिन अनेकों दुष्कर्म की जघन्य घटनाएं घट रही हैं। स्थिति इतनी खौफनाक है कि अब घर में घुसकर महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया जाता है। उन्होंने आंकड़े देते हुए बताया कि चंद दिनों में ही 75 से अधिक दुष्कर्म एवं सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। इसके अलावा स्वर्णकारों के साथ दिनदहाड़े लूट की घटनाएं हो रही हैं और हर जिले में हर दिन हत्या, लूट और चोरी की वारदात आम हो चुकी है। ‘आर्टिफिशियल बातें करने वाले आर्टिफिशियल CM’ को फिक्र नहीं मुख्यमंत्री पर कड़ा तंज कसते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, “पूरे जीवन में बार-बार राजनीतिक गमछा और चश्मा बदलने वाले असहाय मुख्यमंत्री ‘AI तकनीकयुक्त कैमरा’ का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि आर्टिफिशियल बातें करने वाले आर्टिफिशियल CM को न तो बिहार की फिक्र है और न ही बिहारवासियों की।” NDA राज में बेटियां असुरक्षित- NAARI 2025 तेजस्वी यादव ने हालिया घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार की NDA सरकार में पहले रेप पीड़िता नीट (NEET) छात्रा की हत्या की गई, और अब पॉलिटेक्निक परीक्षा देने पटना आई नाबालिग छात्रा के साथ होटल में छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास हुआ। यह सब बिहार में अपराधियों के सम्राट रूप धारण करने का प्रमाण है। उन्होंने NAARI 2025 की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि बिहार के अलग-अलग जिलों की छात्राएं पटना में रहकर पढ़ाई करती हैं, लेकिन एनडीए राज में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा बेहद चिंताजनक है। रिपोर्ट के मुताबिक, पटना महिलाओं के लिए देश का सबसे असुरक्षित शहर बन चुका है। रीलबाजी-सड़कछाप डायलॉगबाजी छोड़ सुरक्षा पर ध्यान दें CM पाताल से अपराधियों को ढूंढने के दावों को खोखला बताते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कृत्रिम तरीके से Nominated मुख्यमंत्री बने “अपराधियों के सम्राट” की सरकार में पुलिस और कानून का डर पूरी तरह से खत्म हो चुका है। उन्होंने मुख्यमंत्री को कड़ा संदेश देते हुए कहा, “बड़बोले मुख्यमंत्री से आग्रह है कि टपोरियों की तरह सड़कछाप डायलॉगबाजी छोड़, रीलबाजी से फुर्सत निकाल कर बिहार की मातृशक्ति की सुरक्षा के लिए कारगर उपाय करें। हम महिलाओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होने देंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *