दरभंगा जिले में बेहतर पुलिसिंग और प्रशासनिक कार्यों को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कई पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर संबंधित अधिकारियों को नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, सब इंस्पेक्टर पूजा रानी को अनुसंधान इकाई कोतवाली थाना से अनुसंधान इकाई सिमरी थाना भेजा गया है। सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार को नेहरा थानाध्यक्ष पद से हटाकर पुलिस केंद्र दरभंगा बुलाया गया है। नेहरा थानाध्यक्ष बने मोती कुमार इसके अलावा, सब इंस्पेक्टर मोती कुमार को अनुसंधान इकाई सदर से ट्रांसफर कर नेहरा थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने यह फेरबदल विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और थाना स्तर पर कार्यों में गति लाने के उद्देश्य से किया है। पुलिस विभाग में हुए इस बदलाव को लेकर महकमे में चर्चा का माहौल है। माना जा रहा है कि नए पदस्थापन से संबंधित थाना क्षेत्रों में पुलिस कार्यप्रणाली और अनुसंधान कार्यों में और सुधार देखने को मिलेगा।
Source link
