मुख्य बातें

पलामू में जमीन विवाद; दो हुए गिरफ्तार: जमीन विवाद में एक की हुई है मौत, 42 पर FIR, 15 अब भी हैं फरार – Palamu News

पलामू में जमीन विवाद; दो हुए गिरफ्तार:  जमीन विवाद में एक की हुई है मौत, 42 पर FIR, 15 अब भी हैं फरार – Palamu News

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान 28 वर्षीय गोलू सिंह उर्फ नितेश कुमार सिंह और 80 वर्षीय ब्रह्मदेव सिंह के रूप में हुई है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने बताया कि इस मामले में नामजद 15 आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर गहन जांच कर रही है और दावा किया है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। 23 मई को हुई घटना, विवाद ने लिया था हिंसक रूप जानकारी के अनुसार, 23 मई को रामपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प हो गई थी। शुरुआत में कहासुनी और मारपीट हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला गोलीबारी तक पहुंच गया। इस हिंसक घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोग सहमे हुए हैं। 42 आरोपियों पर मामला दर्ज, एसआईटी कर रही जांच घटना के बाद पीड़ित पक्ष की ओर से चैनपुर थाना में 17 नामजद और 25 अज्ञात समेत कुल 42 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और पूरे मामले की गहराई से जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *