मुख्य बातें

विंध्य में कांग्रेस संगठन मजबूत करने की कवायद शुरू: सतना में जीतू पटवारी बोले- भ्रष्टाचार खत्म करना है तो भाजपा को सत्ता से बाहर करना होगा – Satna News

विंध्य में कांग्रेस संगठन मजबूत करने की कवायद शुरू:  सतना में जीतू पटवारी बोले- भ्रष्टाचार खत्म करना है तो भाजपा को सत्ता से बाहर करना होगा – Satna News

सतना में कांग्रेस ने दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया, जिससे विंध्य क्षेत्र का सियासी पारा चढ़ गया है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पार्टी पदाधिकारियों को जनता से जुड़े मुद्दों पर संवेदनशील रहने की नसीहत दी। उन्होंने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उसे सत्ता से हटाने का आह्वान किया। यह प्रशिक्षण वर्ग भाजपा की तर्ज पर आयोजित किया गया है। जीतू पटवारी ने रिसॉर्ट के बंद हॉल में पदाधिकारियों से चर्चा की और विधानसभावार नेताओं व कार्यकर्ताओं से जमीनी हकीकत जानी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सतना से प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत कर कांग्रेस विंध्य में अपनी खोई हुई पकड़ वापस पाने की कोशिश कर रही है। पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी बताई
सोमवार को शुरू हुए इस दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के पहले दिन बूथ, मंडल, ब्लॉक और जिला स्तर के पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि पार्टी में अब ‘क्षत्रप कल्चर’ पूरी तरह समाप्त हो चुका है। पार्टी में बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक एक संगठनात्मक श्रृंखला बनाई गई है, जिसका सभी को पालन करना होगा। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, सभी पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया और उन्हें एक-दूसरे को बाईपास न करने की सलाह दी गई। पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनता के बीच काम करने का संदेश दिया। प्रशिक्षण वर्ग के बाद देर शाम शहर के सुभाष पार्क में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। पटवारी ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार कैंसर की तरह अपनी जड़ें जमा चुका है। उन्होंने कहा कि यदि इस भ्रष्टाचार को खत्म करना है, तो भाजपा को पार्षद से लेकर सांसद, विधायक और पंचायत स्तर तक सत्ता से बाहर करना होगा। अरबपति बढ़े, 85 करोड़ लोग राशन पर पहुंचे
उन्होंने कहा कि फोर्ब्स की सूची में देश के अरबपतियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जबकि दूसरी ओर 85 करोड़ लोग सरकारी राशन पर निर्भर हो गए हैं। पटवारी ने आरोप लगाया कि ऑनलाइन कारोबार ने छोटे व्यापारियों का व्यवसाय खत्म कर दिया है और इससे आर्थिक असंतुलन बढ़ रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य कानूनी गारंटी के साथ मिलना चाहिए। उन्होंने घोषणा की कि कांग्रेस भोपाल में 5 लाख किसानों का बड़ा आंदोलन करेगी और मांग करेगी कि एमएसपी से कम पर अनाज खरीदना अपराध घोषित किया जाए। गंगा जल संवर्धन अभियान सिर्फ कागजों में
पटवारी ने आरोप लगाया कि गंगा जल संवर्धन महाअभियान जमीन पर कहीं दिखाई नहीं देता। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश पर 5 लाख 25 हजार करोड़ रुपए का कर्ज हो चुका है और सरकार हर हफ्ते सैकड़ों करोड़ का नया कर्ज ले रही है। उन्होंने महंगाई का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सोना, पेट्रोल और जरूरी वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। गरीब परिवारों की स्थिति ऐसी हो गई है कि बिजली का बिल भरने में घर का सामान तक बिक सकता है। हर परीक्षा में पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था कोलैप्स
पटवारी ने कहा कि प्रदेश में हर भर्ती परीक्षा घोटालों से घिरी है और पेपर लीक आम बात हो गई है। सरकारी कॉलेजों में 70 प्रतिशत प्रोफेसरों के पद खाली पड़े हैं, जिससे शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है। मुख्यमंत्री सिर्फ ट्रांसफर और ठेकों में व्यस्त
उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार का पूरा ध्यान अधिकारियों के ट्रांसफर, शराब ठेकों और जमीनों के खेल पर केंद्रित है। पटवारी ने आरोप लगाया कि जहां नई सड़कें प्रस्तावित होती हैं, वहां पहले से सत्ता से जुड़े लोग जमीन खरीद लेते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *