हरियाणा खेल मंत्री गौरव गौतम ने मंगलवार को पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में खेल विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में खेल विभाग के प्रधान सचिव विजय दहिया, स्पोर्ट्स डायरेक्टर सहित खेल मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जबकि जिलों के अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोड़ा गया। बैठक के दौरान खेल मंत्री ने प्रदेश में खेल विभाग के इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों और खेल नर्सरियों की स्थिति को लेकर जिलास्तरीय अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी। उन्होंने सभी जिला खेल अधिकारियों (DSO) को 15 दिन के भीतर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए। गौरव गौतम ने स्पष्ट कहा कि रिपोर्ट में किसी प्रकार की गड़बड़ी या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित DSO को जिम्मेदार माना जाएगा। उन्होंने कहा कि खेल सुविधाओं और खिलाड़ियों को मिलने वाली व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 10 दिन में रिपोर्ट देंगे डिप्टी डायरेक्टर
खेल मंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि हरियाणा में खेल विभाग की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने के लिए सभी डिप्टी डायरेक्टर फील्ड में जाएंगे। निरीक्षण के बाद उन्हें 10 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट मुख्यालय में जमा करनी होगी। PWD के लिए तय होगी डेडलाइन इसके अलावा बैठक में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। गौरव गौतम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यों की स्पष्ट डेडलाइन तय की जाए और तय समयसीमा में गुणवत्ता के साथ काम पूरा कराया जाए। बैठक के दौरान खेल विभाग की योजनाओं, खिलाड़ियों की सुविधाओं और प्रदेश में खेल ढांचे को और मजबूत करने को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई।
Source link
