मुख्य बातें

सोनीपत नगर निगम की नई सरकार कल लेगी शपथ: निगम कमिश्नर ने किया निरीक्षण; मेयर व 22 पार्षद पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे – Sonipat News

सोनीपत नगर निगम की नई सरकार कल लेगी शपथ:  निगम कमिश्नर ने किया निरीक्षण; मेयर व 22 पार्षद पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे – Sonipat News

सोनीपत नगर निगम की नई सरकार के गठन के लिए नवनिर्वाचित मेयर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार 27 मई को आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर निगम कमिश्नर हर्षित कुमार ने अधिकारियों के साथ समारोह स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। समारोह मुरथल रोड स्थित जीवीएम कन्या महाविद्यालय के सभागार में सुबह 10 बजे आयोजित होगा, जहां करीब 700 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित मेयर राजीव जैन के साथ भाजपा के 17 और कांग्रेस के 5 पार्षद पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। समारोह में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, विधायक और बड़ी संख्या में समर्थकों के शामिल होने की संभावना है। निगम कमिश्नर ने लिया तैयारियों का जायजा
शपथ ग्रहण समारोह को लेकर नगर निगम प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। नगर निगम कमिश्नर हर्षित कुमार ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का दौरा किया और बैठने की व्यवस्था, मंच, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर निरीक्षण किया। अधिकारियों को कार्यक्रम के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए गए। जीवीएम कन्या महाविद्यालय में होगा समारोह शपथ ग्रहण समारोह मुरथल रोड स्थित जीवीएम कन्या महाविद्यालय के सभागार में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए मंच तैयार कर लिया गया है और सभागार में लगभग 700 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। पार्षदों और उनके समर्थकों के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। परीक्षा के चलते बदली गई समारोह की तारीख पहले यह शपथ ग्रहण समारोह 26 मई को प्रस्तावित था, लेकिन विद्यार्थियों की परीक्षाओं को देखते हुए नगर निगम अधिकारियों ने कार्यक्रम की तारीख बदलने का निर्णय लिया। मंगलवार को परीक्षा होने के कारण समारोह स्थगित कर दिया गया था। अब यह कार्यक्रम बुधवार 27 मई को सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा। मेयर राजीव जैन समेत पार्षद लेंगे शपथ
समारोह में नवनिर्वाचित मेयर राजीव जैन के अलावा भाजपा के 17 और कांग्रेस के 5 पार्षद पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण के बाद शहर की नई सरकार औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाल लेगी। 10 मई को हुआ था मतदान मेयर और वार्ड सदस्य पदों के लिए 10 मई को मतदान कराया गया था। इसके बाद 13 मई को मतगणना हुई थी। राज्य चुनाव आयोग ने 21 मई को मेयर और वार्ड सदस्यों के निर्वाचित होने का नोटिफिकेशन जारी किया था। हालांकि नोटिफिकेशन में शपथ ग्रहण समारोह की तिथि घोषित नहीं की गई थी, जिसके बाद नगर निगम प्रशासन ने अलग से कार्यक्रम का शेड्यूल तैयार किया। नई सरकार बनने से विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार
नगर निगम का कार्यकाल जनवरी में समाप्त हो गया था, जिसके बाद निगम आयुक्त हर्षित कुमार को प्रशासक नियुक्त किया गया था। अब नई सरकार बनने के बाद शहर में लंबित विकास परियोजनाओं को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके साथ ही शहर के विकास से जुड़े नए प्रस्तावों पर भी निगम हाउस की बैठकों में चर्चा होगी। भाजपा के कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक कौशिक, सोनीपत विधायक निखिल मदान, गन्नौर विधायक देवेंद्र कादियान, खरखौदा विधायक पवन खरखौदा, राई विधायक समेत कई स्थानीय भाजपा नेता मौजूद रहेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *