मुख्य बातें

झाबुआ से आकर सैलाना में की चोरी: एक दिन पहले खेत में रुके, रेकी की; 20 लाख रुपए के आभूषण चुराए थे – Ratlam News

झाबुआ से आकर सैलाना में की चोरी:  एक दिन पहले खेत में रुके, रेकी की; 20 लाख रुपए के आभूषण चुराए थे – Ratlam News

रतलाम के सैलाना में ज्वेलरी शॉप पर हुई चोरी करने वाले चोर झाबुआ के रहने वाले निकले। दो चोरों ने मिलकर दुकान में से लाखों रुपए के चांदी के जेवरात चुराए थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल और चोरी किए गए आभूषण बरामद कर लिए है। 20 मई की रात सैलाना के शत्रुंजय ज्वेलर्स पर चोरी हुई थी। चोर करीब 7 किलो चांदी के जेवर चुरा ले गए थे। जिसकी कीमत करीब 20 लाख से अधिक थी। चोरी को ट्रेस करने के लिए टीम बनाई। क्षेत्र के सीसीटीवी खंगाले। सीसीटीवी के माध्यम से पुलिस चोरों तक पहुंची। चोरी के पहले पास के गांव करिया में रुके एसपी अमित कुमार ने गिरफ्तार आरोपियों में आनंद गुर्जर पिता श्याम सुंदर गुर्जर तथा उसका साथी फरीद हुसैन पिता मोहम्मद हुसैन निवासी ग्राम झकनावदा थाना रायपुरिया जिला झाबुआ के निवासी हैं। जांच में सामने आया कि चोरी के पहले दोनों आरोपी सैलाना क्षेत्र के ग्राम करिया में एक दिन पहले खेत पर रुके थे। रेकी करने के बाद उन्होंने चोरी की घटना को अंजाम दिया। 8 लेन से होकर भाग गए आरोपी चोरी के बाद 8 लेन के रास्ते होकर अपने गांव चले गए थे। तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और खासकर सीसीटीवी के माध्यम से दोनों चोरों को को पकड़ने में सफलता मिली। पुलिस ने चोरों के पास से एक पिस्टल और चोरी का सामान बरामद कर लिया है। अन्य जिलों में भी केस दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से रतलाम, झाबुआ और मंदसौर जिले में आपराधिक केस दर्ज हैं। पुलिस अन्य अपराधों के बारे में इनकी जांच कर रही है। चोरी को सुलझाने में तीन थानों की टीम बनाई गई। जिसमें बिलपांक, नामली, सैलाना व रावटी थाने के अलावा सायबर सेल की भूमिका रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *