मुख्य बातें

फरारी की पहली इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार ‘लूस’ लॉन्च: फुल चार्ज पर 530km चलेगी, टॉप स्पीड 310kmph; कीमत ₹6.10 करोड़

फरारी की पहली इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार ‘लूस’ लॉन्च:  फुल चार्ज पर 530km चलेगी, टॉप स्पीड 310kmph; कीमत ₹6.10 करोड़


नई दिल्ली15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लग्जरी स्पोर्ट्स कार बनाने इटली की कंपनी फरारी ने आज 26 मई को अपनी पहली इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार लॉन्च की है। यह एक 4-डोर, 5-सीटर इलेक्ट्रिक GT कार है, जिसे रफ्तार के साथ लग्जरी भी चाहने वाले लोगों के लिए बनाया गया है। खास बात ये है कि लूस फरारी की पहली EV के अलावा पहली 5 सीटर कार भी है।

इसे एपल के पूर्व डिजाइन चीफ जॉनी इव की कंपनी ‘LoveFrom’ ने डिजाइन किया है। कंपनी का दावा है कि कार फुल चार्ज पर 530km चलेगी और इसकी टॉप स्पीड 310kmph है। फरारी लूस की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.50 लाख यूरो (6.10 करोड़ रुपए) है। कार की बुकिंग दुनियाभर में शुरू कर दी गई है।

भारतीय बाजार में इसकी लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन उम्मीद है कि इसे आने वाले समय में इम्पोर्ट रूट के जरिए भारत लाया जा सकता है।

एक्सटीरियर: फरारी का अब तक का सबसे अलग डिजाइन

लूस का डिजाइन फरारी की अन्य कारों जैसा नहीं है। इसे ‘क्लीन शीट’ यानी बिल्कुल नए सिरे से डिजाइन किया गया है।

  • डायमेंशन: यह फरारी की अब तक की सबसे लंबी कार है। इसकी लंबाई 5026mm है, जो पुरोसैंग्वे से 53mm ज्यादा है। इसकी चौड़ाई 1999mm और ऊंचाई 1544mm है।
  • एयरोडायनेमिक्स: कार में वर्टिकल वाइपर्स दिए गए हैं जो हवा के बहाव को बेहतर बनाते हैं। इसका ड्रैग कोफिशिएंट (0.254 cD) फरारी की किसी भी रोड कार में सबसे कम है।
  • व्हील्स: इसमें फ्रंट में 23-इंच और रियर में 24-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो फरारी के इतिहास में सबसे बड़े हैं।
  • लुक: कार में टू-पीस बॉडी डिजाइन है, जिसमें ग्लॉस ब्लैक पैसेंजर सेल को एल्यूमीनियम आउटर शेल से कवर किया गया है। पीछे की तरफ सिग्नेचर क्वाड सर्कुलर टेल लैंप्स दिए गए हैं।

इंटीरियर: एपल की झलक और रेट्रो थीम का कॉम्बिनेशन

कार के अंदर जोनी इव की ‘एपल एस्थेटिक्स’ साफ नजर आती है। इसमें एनोडाइज्ड एल्यूमीनियम और कोर्निंग ग्लास का इस्तेमाल किया गया है।

  • 5-सीटर लेआउट: यह पहली फरारी है जिसमें 5 लोगों के बैठने की जगह दी गई है। इसमें पीछे की तरफ सुसाइड डोर्स (पीछे की तरफ खुलने वाले दरवाजे) मिलते हैं।
  • डैशबोर्ड: स्क्रीन के बजाय इसमें फिजिकल बटन और एनालॉग फील को प्राथमिकता दी गई है। स्टीयरिंग व्हील 1950-60 के दशक की फरारी कारों से प्रेरित है।
  • डिस्प्ले: ड्राइवर के लिए 12.5-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है जो 8 लेयर वाले OLED स्क्रीन से बना है। सेंटर में 10-इंच की आईपैड जैसी इंफोटेनमेंट स्क्रीन है, जिसे बॉल-एंड-सॉकेट जॉइंट की मदद से पैसेंजर की तरफ घुमाया जा सकता है।
  • बूट स्पेस: कार में 597 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है, जो किसी भी फरारी कार में सबसे ज्यादा है।

परफॉर्मेंस: 1050hp की पावर और क्वाड मोटर सेटअप

लूस एक परफॉर्मेंस बीस्ट है। इसमें चार इलेक्ट्रिक मोटर्स (हर पहिये पर एक) दी गई हैं।

  • पावर और टॉर्क: यह सेटअप मिलकर 1050hp की मैक्सिमम पावर और 990Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
  • रफ्तार: कंपनी का दावा है कि यह कार महज 2.5 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 310 किमी/घंटा है।
  • ड्राइविंग मोड: इसमें तीन पावर लेवल दिए गए हैं- रेंज मोड (430hp), टूर मोड (617hp) और परफॉर्मेंस मोड (986hp)। पूरी 1050hp की पावर के लिए ड्राइवर के सिर के ऊपर दिए गए ‘लॉन्च कंट्रोल ग्रिप’ को खींचना होता है।

बैटरी और रेंज: सिंगल चार्ज पर 530km चलेगी

फरारी ने इस कार की बैटरी को मारानेलो में ही डिजाइन और तैयार किया है।

  • बैटरी पैक: इसमें 122kWh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 800V आर्किटेक्चर पर काम करती है।
  • रेंज: एक बार फुल चार्ज करने पर यह कार लगभग 530 किमी तक की रेंज देगी।
  • साउंड: इलेक्ट्रिक होने के बावजूद इसमें एक ‘ऑथेंटिक साउंड’ सिस्टम दिया गया है, जो रोटेटिंग कंपोनेंट्स के वाइब्रेशन को एम्प्लीफाई करके ड्राइवर को स्पोर्ट्स कार वाला अहसास कराता है।

सेफ्टी फीचर्स: एडवांस्ड सस्पेंशन और टॉर्क वेक्टरिंग

लूस को केवल तेज ही नहीं, बल्कि आरामदायक और सुरक्षित भी बनाया गया है।

  • सस्पेंशन: इसमें 48V मल्टीमैटिक ट्रू-एक्टिव स्पूल वॉल्व डैम्पर्स दिए गए हैं, जो सड़क के हिसाब से कार की राइड क्वालिटी को एडजस्ट करते हैं।
  • कंट्रोल: इसमें फोर-व्हील स्टीयरिंग और एक्टिव टॉर्क वेक्टरिंग दी गई है, जो तेज मोड पर भी कार को सड़क से चिपकाए रखती है।
  • ब्रेकिंग: स्टीयरिंग के पीछे दिए गए पैडल शिफ्टर्स से रीजेनरेटिव ब्रेकिंग और टॉर्क आउटपुट को 5 अलग-अलग लेवल पर सेट किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *