मुख्य बातें

पेट्रोल-डीजल, गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का उग्र-प्रदर्शन: भाजपा सरकार का पुतला फूंका; खाचरियावास बोले- “महंगाई से जनता कराह रही, भाजपा सरकार उद्योगपतियों को पहुंचा रही फायदा” – Jaipur News

पेट्रोल-डीजल, गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का उग्र-प्रदर्शन:  भाजपा सरकार का पुतला फूंका; खाचरियावास बोले- “महंगाई से जनता कराह रही, भाजपा सरकार उद्योगपतियों को पहुंचा रही फायदा” – Jaipur News

पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस ने राजधानी जयपुर में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट सर्किल पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पार्षद, ब्लॉक अध्यक्ष, पार्षद प्रत्याशी, वार्ड अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। “पी गई पेट्रोल, खा गई तेल, महंगाई बढ़ाने का बीजेपी का खेल” लगाए नार कार्यकर्ताओं ने “पी गई पेट्रोल, खा गई तेल, महंगाई बढ़ाने का बीजेपी का खेल”,
“पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर की मार से रो रहे लोग, मजे ले रही है भारत सरकार!”,
“महंगाई वृद्धि वापस लो” और “पेट्रोल-डीजल, गैस-सिलेंडर महंगा कर दिया, भारत सरकार ने जनता का जीना तंग कर दिया!”
जैसे आक्रोशपूर्ण नारों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। खाचरियावास बोले- भाजपा सरकार रोज आम जनता की जेब पर डाका डाल रही है इस दौरान प्रताप सिंह खाचरियावास ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार रोज आम जनता की जेब पर डाका डाल रही है। पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर के दामों में लगातार बढ़ोतरी कर आम आदमी का जीना मुश्किल कर दिया गया है। गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग हर वर्ग महंगाई की मार से त्रस्त है, लेकिन दिल्ली की भाजपा सरकार सत्ता के अहंकार में जनता की पीड़ा सुनने को तैयार नहीं है। खाचरियावास बोले- भाजपा सरकार केवल बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने में लगी है खाचरियावास ने कहा कि केंद्र सरकार रोजाना पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम बढ़ा रही है और उसे इस पर शर्म करनी चाहिए। जनता महंगाई से कराह रही है, जबकि भाजपा सरकार केवल बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री ने चुनाव के समय जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे कि पेट्रोल-डीजल, गैस और महंगाई कम करेंगे तथा लोगों को राहत देंगे, लेकिन सत्ता में आते ही सारे वादे भूल गए। उन्होंने कहा कि आज हालात ऐसे हो गए हैं कि लोग रोटी, गैस और पेट्रोल के खर्च से टूट चुके हैं। आम जनता पूछ रही है कि आखिर घर कैसे चलाए? क्या गरीब आदमी खाना छोड़ दे? क्या आम आदमी मर जाए? सड़क से सदन तक विरोध की दी चेतावनी खाचरियावास ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर के दाम कम नहीं किए गए तो कांग्रेस का आंदोलन रुकने वाला नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ता आम आदमी के साथ सड़कों पर उतरकर भाजपा सरकार को नींद से जगाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने में लगी है और आम जनता को महंगाई की आग में झोंक दिया गया है। कांग्रेस पार्टी जनता के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक लगातार लड़ती रहेगी और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का हर स्तर पर विरोध जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *