मुख्य बातें

सोनीपत में कार एक्सीडेंट में पॉलिटेक्निकल स्टूडेंट की मौत: तेज रफ्तार गाड़ी ट्रक में घुसी; चाचा और दो दोस्त गंभीर घायल – Sonipat News

सोनीपत में कार एक्सीडेंट में पॉलिटेक्निकल स्टूडेंट की मौत:  तेज रफ्तार गाड़ी ट्रक में घुसी; चाचा और दो दोस्त गंभीर घायल – Sonipat News

सोनीपत में देर रात तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से जा टकराई, हादसे में पॉलिटेक्निक के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और गाड़ी में सवार युवक अंदर फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार के शीशे और दरवाजे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। मृतक युवक दिन में पढ़ाई और रात में पार्ट टाइम नौकरी कर परिवार का सहारा बन रहा था। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मुरथल रोड पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार जानकारी के अनुसार हादसा देर रात सोनीपत के मुरथल रोड पर गीतांजलि गार्डन के सामने बजाज फोर व्हीलर शोरूम के पास हुआ। सड़क किनारे एक ट्रक खराब हालत में कई दिनों से खड़ा बताया जा रहा है। देर रात चार युवक कार में सवार होकर मुरथल की तरफ से सोनीपत लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार होने के कारण चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे खड़े ट्रक में जा घुसी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान कार में सवार युवक बुरी तरह फंस गए और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तोड़कर निकाले घायल युवक हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी और राहत कार्य शुरू किया। लोगों ने कार के दरवाजे और शीशे तोड़कर अंदर फंसे युवकों को बाहर निकाला।
घायलों को पहले सोनीपत के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। पॉलिटेक्निक छात्र सुधांशु की मौके पर मौत हादसे में सोनीपत के गांव तिहाड़ खुर्द निवासी 19 वर्षीय सुधांशु की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुधांशु पॉलिटेक्निक में केमिकल इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह पढ़ाई के साथ-साथ रात में ब्लिंकिट में पार्ट टाइम डिलीवरी जॉब भी करता था।
परिजनों के मुताबिक सुधांशु रात को ड्यूटी खत्म करने के बाद अपने दोस्तों और चाचा के साथ मुरथल की तरफ घूमने और खाना खाने गया था। वापसी के दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। परिवार का छोटा बेटा था सुधांशु सुधांशु के परिवार में उसके दादा डीटीसी से रिटायर हैं, जबकि उसके पिता वर्तमान में डीटीसी में कार्यरत बताए जा रहे हैं। सुधांशु परिवार का छोटा बेटा था। परिवार में उसका बड़ा भाई योगेश है, जो स्वयं भी पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा है।
सुधांशु की अचानक मौत से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। गांव और आसपास के लोगों में भी हादसे को लेकर गहरा दुख है। चाचा समेत तीन युवक गंभीर रूप से घायल कार में सुधांशु के साथ उसका चाचा प्रदीप भी सवार था। प्रदीप राई स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी की बस में कंडक्टर का काम करता है। इसके अलावा सुधांशु के दो दोस्त भी कार में मौजूद थे, जो पॉलिटेक्निक में पढ़ाई कर रहे हैं।
हादसे में प्रदीप और दोनों अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तीनों का रोहतक पीजीआई में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। पुलिस ने शुरू की जांच पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। परिजनों के बयान और शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *