मुख्य बातें

नशा करने से रोका तो पूरे परिवार पर चाकूबाजी: पति-पत्नी और बेटा गंभीर रुप से घायल, आरोपी साहिल खान और उसके पिता इस्माइल हिरासत में – Raipur News

नशा करने से रोका तो पूरे परिवार पर चाकूबाजी:  पति-पत्नी और बेटा गंभीर रुप से घायल, आरोपी साहिल खान और उसके पिता इस्माइल हिरासत में – Raipur News

राजधानी रायपुर के पारस नगर इलाके में देर रात मामूली विवाद खूनी झड़प में बदल गया। घर के सामने नशा करने से मना करने पर बदमाश साहिल खान और उसके पिता इस्माइल ने एक ही परिवार के तीन लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में अरुण साहू, उनकी पत्नी रजनी साहू और बेटे अनुज साहू घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि अरुण साहू और उनके बेटे अनुज की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी इलाके में नशा कर रहे थे। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने चाकू निकालकर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ADCP सेंट्रल, ACP कोतवाली समेत पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी साहिल खान और उसके पिता इस्माइल को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *