मुख्य बातें

एक्सीडेंटल स्कॉर्पियो गाड़ी के पार्ट्स चुराए: पलवल में रिपेयरिंग देखने पहुंचे मालिक ने पकड़ा, एजेंसी का तर्क- नौकरी से निकाले कर्मचारी – Palwal News

एक्सीडेंटल स्कॉर्पियो गाड़ी के पार्ट्स चुराए:  पलवल में रिपेयरिंग देखने पहुंचे मालिक ने पकड़ा, एजेंसी का तर्क- नौकरी से निकाले कर्मचारी – Palwal News

पलवल जिले में मरम्मत के लिए खड़ी स्कॉर्पियो क्लासिक गाड़ी के पार्ट्स चोरी का मामला वाहन मालिक ने ही पकड़ लिया। इसका वीडियो एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में मौके पर पकड़े गए कर्मचारी कह रहे हैं कि बॉडीशॉप मैनेजर के कहने पर गाड़ी से पुर्जे निकाले है। वहीं, मैनेजर सफाई देता दिख रहा है कि कर्मचारियों को कंफ्यूजन हुआ। किसी और गाड़ी से पुर्जे निकालने थे। वाहन मालिक प्रह्लाद सिंह सिवाच ने इसकी शिकायत भवन कुंड पुलिस चौकी को दी है। वहीं, एजेंसी की तरफ से कहा गया कि जिन कर्मचारियों ने ऐसा किया उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है। हादसे से ढाई महीने पहले ही शादी में यह गाड़ी खरीदी गई थी। लेकिन गाड़ी के एयरबैग नहीं खुलने से परिवार के सदस्य विवेक (23) और दादी सुमरजीत (70) की मौत हो गई थी। जिसके बाद गाड़ी रिपेयर के लिए स्टॉक यार्ड में खड़ी की थी। अब जानिए क्या है पूरा मामला.., यूपी से लौटते समय हुआ हादसा: फरीदाबाद की संजल कॉलोनी सेक्टर 23 के रहने वाले पह्लाद सिंह सिवाच ने बताया कि गांव समयपुर निवासी उनका दामाद विवेक (23), पत्नी चंचल (22), सास कुसुम (40) और दादी सुमरजीत (70) के साथ कोकिलावन धाम की परिक्रिमा के बाद वापस फरीदाबाद लौट रहे थे। गांव बंचारी के पास उनकी गाड़ी एक हादसे का शिकार हो गई। जिसमें दादी सुमरजीत की मौके पर ही मौत हो गई ,जबकि दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए थे। विवेक की 6 दिन बाद अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे पत्नी चंचल और सास कुसुम भी गंभीर रूप से घायल हो गई। 23 मई को स्टॉक यार्ड से पार्ट निकालने का मालमा: पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने आरोप लगाया है कि 23 मई को स्टॉक यार्ड में गाड़ी को देखने के लिए पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने देखा कि दो युवक उनकी गाड़ी के सामान खोल रहे है। जब उन्होंने उनसे पूछताछ कि तो उन्होंने अपने आपको महिन्द्रा सर्विस सेंटर का कर्मचारी बताया। दोनों ने अपना नाम फिरोज और आकाश बताया। जब उनसे सामान को लेकर जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वर्कशान बॉडी हेड दीपक चौहान के कहने पर वह सामान को खोल रहे है। बहसबाजी का वीडियो रिकॉर्ड किया : जिसके बाद उन्होंने कर्मचारियों का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि मौके पर उन्होंने बॉडी हेड दीपक चौहान को बुला लिया। लेकिन वह कोई संतोषजनक जबाव नहीं दे पाया। जिसके बाद उसने माना की गलती हो गई है। उन्होंने किसी दूसरी गाड़ी से पार्ट खोलने के लिए कर्मचारियों को भेजा था। पीड़ित का ये भी आरोप है कि उनकी गाड़ी से काफी सामान गायब हो चुका है। जिसकी उनको कोई जानकारी नहीं है। जबकि उनकी गाड़ी के ठीक होने का कोई नंबर नहीं आया था। उनको शक की कर्मचारी उनकी गाड़ी से सामान निकालकर किसी दूसरी गाड़ी में डाल रहे थे। एयरबैग न खुलने से गई जान : पह्लाद सिंह सिवाच ने बताया कि हादसे के समय गाड़ी के एयरबैग नहीं खुले थे। हादसे में उनके दामाद विवेक और दादी सुमरजीत की मौत हो गई। जबकि 2 अन्य घायल हो गए थे। इसके अलावा विवेक की पत्नी चंचल और चंचल की मां कुसुम को गंभीर चोटे है जिनका घर से ही इलाज चल रहा है। वीडियो वायरल हुआ तो करनी पड़ी कार्रवाई… महिन्द्रा ने तीनों कर्मचारियों का हटाया जब इस वीडियो को लेकर महिन्द्रा कंपनी के अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो सभी मामले से दूरी बनाते हुए नजर आए। दैनिक भास्कर ऐप की टीम ने जब पलवल स्थित महिन्द्रा सर्विस सेंटर पर जाकर जानकारी ली तो ऑन कैमरे पर बोलने से मना कर दिया गया। सेंटर के सर्विस हेड अमित से जानकारी ली गई तो उनके मुताबिक ये सब गलती से हुआ था। उन्होंने कहा कि गाड़ियों के नंबर मिस्टेक को लेकर कर्मचारी दूसरी गाड़ी पर पहुंच गए थे। एयरबैग को लेकर टेक्निकल टीम जांच कर रही ग्राहक के संतोष के लिए बॉडी मैनेजर दीपक मौके पर पहुंच गए थे। जब तक ये इश्यू खत्म नहीं होता है मैनेजर सहित दोनों कर्मचारियों को हटाया गया है। ग्राहक के क्लेम प्रोसेस के दस्तावेज आने के बाद आगे की प्रक्रिया की जा रही है। एयरबैग खुलने के मामले को लेकर टेक्निकल टीम जांच कर रही है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। भवन कुंड चौकी पुलिस कर रही है मामले की जांच भवन कुंड चौकी इंचार्ज हंसराज ने जानकारी देते हुए बताया कि Mahindra Prime Automobiles के स्टॉक यार्ड में खड़ी गाड़ी से सामान चोरी करनी की शिकायत उनको मिली है। पुलिस ने अभी मामला दर्ज नहीं किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *