मुख्य बातें

छतरपुर में रिपोर्ट न लिखने पर एसपी ऑफिस पर धरना: दबंगों ने परिवार पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से किया था हमला – Chhatarpur (MP) News

छतरपुर में रिपोर्ट न लिखने पर एसपी ऑफिस पर धरना:  दबंगों ने परिवार पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से किया था हमला – Chhatarpur (MP) News

छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक परिवार पर दबंगों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले में सात लोग घायल हो गए। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की, जिसके बाद वे न्याय की मांग को लेकर देर रात एसपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। पीड़ित परिवार ने बताया कि यह घटना तब हुई जब गांव के पीछे कुछ लोग जुआ और शराब पी रहे थे। इसी दौरान रवि पाल शराब के नशे में पानी मांगने के बहाने उनके घर पहुंचा और नशे की हालत में घर में घुसने का प्रयास किया। गुड्डी पटेल ने इसका विरोध किया, जिसके बाद रवि पाल और गुड्डी पटेल के बीच विवाद और गाली-गलौज शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर गुड्डी पटेल के बेटे आशीष और सतीश मौके पर पहुंचे और रवि पाल को वहां से जाने के लिए कहा। इससे नाराज होकर रवि पाल ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद उसने अपने 10 से 15 अन्य साथियों को बुलाया, जिन्होंने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से पटेल समाज के परिवार पर हमला किया। इस हमले में गुड्डी पटेल (38), आशीष पटेल (16), सतीश पटेल (15), ग्यासी पटेल (39), जानकी प्रसाद (24), कैलाश पटेल और नीरज पटेल (25) सहित सात लोग घायल हुए। घटना के बाद घायल परिवार रिपोर्ट दर्ज कराने महाराजपुर थाने पहुंचा। पीड़ितों का आरोप है कि उनसे पहले पाल समाज के लोग थाने पहुंच गए और उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। जब घायल पक्ष ने अपनी शिकायत दर्ज कराने की बात कही, तो पुलिस ने उनकी रिपोर्ट लिखने से इनकार कर दिया। पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि थाने के मुंशी ने उन्हें टीआई से मिलने को कहा, लेकिन टीआई ने मिलने से मना कर दिया और उन्हें थाने से भगा दिया। पीड़ितों का कहना है कि थाने की सीढ़ियों पर ही रवि पाल ने उन्हें गांव लौटने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद पीड़ित परिवार देर रात छतरपुर जिला मुख्यालय पहुंचा और एसपी कार्यालय के गेट के बाहर धरना प्रदर्शन पर बैठ गया, न्याय की मांग करने लगा। साथ ही SP साहब को बुलाने की मांग करने लगे और कहा तब तक धरने पर नहीं उठाएंगे जब तक की एसपी साहब आकर खुद उनकी बात ना सुन लें और सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न कर दें। तकरीबन दो दर्जन से अधिक महिला, पुरुष और बच्चे एसपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली टीआई सतीश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी एसपी से मुलाकात और कार्रवाई के बाद ही हटाने को तैयार थे। इसी बीच CSP अरुण कुमार सोनी मौके पर पहुंचे और उन्जें समझाइस देते हुए जांच और उचित कार्यवाही का अस्वासन दिया तब कहीं जाकर पीड़ित परिवार धरने पर से उठने और डॉक्टरी MLC कराने को तैयार हुआ। CSP बोले.. मौके पर पहुंचे CSP अरुण सोनी के मुताबिक समझाईस के बाद धरना दे रहे परिवार के प्रदर्शन समाप्त कर दिया है। उन्हें जिला अस्पताल MLC/डॉक्टरी कराने ले जाया गया है। डॉक्टरी रिपोर्ट और जांच के बाद वैधानिक कार्यवाही की जायेगी, और रात 10:10 पर वे धरने से उठ गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *