मुख्य बातें

जबलपुर में आज मनाई जाएगी बकरीद, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट: रानीताल ईदगाह में सुबह नमाज, सरकार ने बदली छुट्टी की तारीख – Jabalpur News

जबलपुर में आज मनाई जाएगी बकरीद, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट:  रानीताल ईदगाह में सुबह नमाज, सरकार ने बदली छुट्टी की तारीख – Jabalpur News

जबलपुर में पुलिस-प्रशासन ने ईद को देखते हुए व्यवस्था पूरी कर ली है। रानीताल ईदगाह में सुबह 9 बजे से मुस्लिम समाजजन इकट्ठा होना शुरू होंगे। मुफ्ती-ए-आजम सुबह करीब 9.30 बजे ईदगाह पहुंचकर नमाज अदा करेंगे। इससे पहले बकरीद को लेकर होने वाली छुट्टी को लेकर कंफ्यूजन बना हुआ था। राज्य सरकार ने इस कंफ्यूजन को दूर करने के लिए सार्वजनिक अवकाश की तारीख बदल दी है। जिसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। आज पूरे प्रदेश मे मुस्लिम भाई बकरीद का त्योहार मनाएंगे। राज्य तरफ से जारी कैलेंडर में पहले बकरीद की छुट्टी 27 मई को थी। इसी तारीख को लोग सार्वजनिक अवकाश मानकर चल रहे थे। अब मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से इसमें संशोधन किया है। साथ ही बकरीद की छुट्टी की तारीख बदल दी गई है। मुस्लिम समाज के लोग चांद दिखने बाद बकरीद मनाते हैं। इसमें बकरों की कुर्बानी दी जाती है। मध्य प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर बकरीद को लेकर बकरों का मेला लगा हुआ है। वहीं, बोहरा समाज ने 26 मई को ही ईद मना ली है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *