मुख्य बातें

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: सुप्रीम कोर्ट बोला- SIR अवैध नहीं; एअर इंडिया 800 घरेलू फ्लाइट्स घटाएगी; यूपी में पाकिस्तानी डॉन ने बीजेपी ऑफिस उड़ाने का टारगेट दिया – Uttar Pradesh News

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:  सुप्रीम कोर्ट बोला- SIR अवैध नहीं; एअर इंडिया 800 घरेलू फ्लाइट्स घटाएगी; यूपी में पाकिस्तानी डॉन ने बीजेपी ऑफिस उड़ाने का टारगेट दिया – Uttar Pradesh News


उत्तर प्रदेश1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

सुप्रीम कोर्ट ने SIR को वैध करार दिया है। उधर, यूपी में चार संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्हें बीजेपी ऑफिस समेत स्कूल-अस्पताल में ब्लास्ट का टारगेट दिया गया था। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में फ्यूल महंगा होने से एअर इंडिया की फ्लाइट्स पर पड़ने वाले असर के बारे में भी बताएंगे…

आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  • देशभर में ईद मनाई जाएगी। कई राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
  • कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया इस्तीफा दे सकते हैं।

📰 कल की बड़ी खबरें…

1. सुप्रीम कोर्ट बोला- SIR अवैध नहीं, चुनाव आयोग शर्तों के साथ नागरिकता जांच सकता है

सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में अलग-अलग याचिकाओं पर 10 महीने तक लगातार सुनवाई हुई।

सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में अलग-अलग याचिकाओं पर 10 महीने तक लगातार सुनवाई हुई।

सुप्रीम कोर्ट ने वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन को संवैधानिक माना है। कोर्ट ने कहा, ‘चुनाव आयोग नागरिकता की जांच कर वोटर लिस्ट में नाम जोड़ या हटा सकता है, लेकिन किसी को गैर-नागरिक घोषित नहीं कर सकता।’ कोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया कि संदिग्ध नागरिकता के आधार पर जिन लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं, उनके नाम 4 हफ्ते में केंद्र सरकार को भेजा जाए।

SIR में 7 करोड़ से ज्यादा नाम कटे: जून 2025 में बिहार से शुरू हुई SIR प्रक्रिया अब तक 10 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में पूरी हो चुकी है। इस दौरान 7.41 करोड़ वोटर्स के नाम हटाए गए, जिनमें सबसे ज्यादा 2.89 करोड़ नाम उत्तर प्रदेश से कटे।

पूरी खबर पढ़ें…

2. होर्मुज स्ट्रेट एक महीने में खुल सकता है, ईरान बोला- अमेरिका से समझौते का ड्राफ्ट तैयार

ईरान ने दावा किया है कि अमेरिका के साथ समझौते का ड्राफ्ट तैयार हो गया है। ईरान के सरकारी टीवी ने शुरुआती ड्राफ्ट मिलने का दावा किया है। इसके मुताबिक, अमेरिका ईरान के आसपास से नाकाबंदी हटाएगा। बदले में ईरान 30 दिनों के भीतर होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही शुरू करेगा। हालांकि, ईरानी मीडिया ने कहा कि बिना ठोस गारंटी के ईरान आगे नहीं बढ़ेगा।

अमेरिका ने इस रिपोर्ट को फर्जी बताया: व्हाइट हाउस ने ईरानी मीडिया की उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है, जिसमें अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म करने के लिए समझौते का ड्राफ्ट तैयार होने का दावा किया गया था। अमेरिका ने कहा कि ईरानी मीडिया में चल रही रिपोर्ट पूरी तरह झूठ और मनगढ़ंत है।

पूरी खबर पढ़ें…

3. यूपी में ब्लास्ट की साजिश रच रहे 4 लड़के अरेस्ट, पाकिस्तानी डॉन ने BJP दफ्तर, अस्पताल-स्कूल का टारगेट दिया

यूपी में बुधवार को एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने पाकिस्तानी आतंकी मॉड्यूल के 4 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये भाजपा दफ्तरों, अस्पताल, स्कूल और अन्य कई संवेदनशील ठिकानों पर ब्लास्ट करने की साजिश रच रहे थे।

सहारनपुर से पकड़े गए चारों लड़के: संदिग्ध आतंकियों में 2 सहारनपुर के रहने वाले हैं। जबकि, तीसरा हरिद्वार और चौथा मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। चारों को सहारनपुर से पकड़ा गया है। आरोपी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के कहने पर पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्‌टी और आबिद जट्‌ट के संपर्क में थे।

आरोपी महकाब और गगनदीप उर्फ गुरी ने बताया-

इंस्टाग्राम पर उनकी शहजाद भट्‌टी और आबिद जट्‌ट से बातचीत होती थी। आबिद जट्‌ट ने उन्हें देश की एक राजनैतिक पार्टी के कार्यालय, अस्पताल और एक व्यक्ति, जिसके कई स्कूल हैं, उनको निशाना बनाकर उड़ाने के लिए, रेकी करने के लिए कहा था। उसने कहा था कि काम हो जाने के बाद इन्हें अगला टारगेट दिया जाएगा।

पूरी खबर पढ़ें…

4. लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, ऑफिस के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग की

लखनऊ में बुधवार दोपहर एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अपने ऑफिस के सामने मोबाइल से बात कर रहे थे। तभी बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। आसपास के लोगों ने प्रॉपर्टी डीलर को अपेक्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वारदात पीजीआई थानाक्षेत्र के कल्ली पश्चिम इलाके की है।

जौनपुर के रहने वाले थे प्रॉपर्टी डीलर: दैनिक भास्कर को हत्या का एक्सक्लूसिव सीसीटीवी फुटेज मिला है। जिसमें बदमाश प्रॉपर्टी डीलर को गोलियां मारते दिख रहा। हत्या के बाद बदमाश अपने साथी के साथ बाइक से फरार हो गया। प्रॉपटी डीलर संदीप सिंह जौनपुर के रहने वाले थे। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी के जरिए बदमाशों की पहचान में जुटी है।

पूरी खबर पढ़ें…

5. विजयन समर्थकों का ED टीम पर हमला, लाठी-पत्थर बरसाए, गाड़ी तोड़ी

ED की 12 सदस्यीय टीम तिरुवनंतपुरम के बेकरी जंक्शन स्थित विजयन के घर पर रेड मारने पहुंची थी।

ED की 12 सदस्यीय टीम तिरुवनंतपुरम के बेकरी जंक्शन स्थित विजयन के घर पर रेड मारने पहुंची थी।

केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनारई विजयन के समर्थकों ने ED की टीम पर हमला किया। जांच एजेंसी की 12 सदस्यीय टीम विजयन के घर समेत 10 ठिकानों पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रेड करने पहुंची थी। जैसे ही यह खबर फैली तो विजयन के समर्थक उनके घर के बाहर जुटने लगे। भीड़ ने अधिकारियों की गाड़ियों पर पत्थर और बोतलें फेंकी। कारों के शीशे तोड़ दिए गए और लाठी से भी हमला किया।

विजयन बोले- राहुल को संतुष्टि हुई होगी: ED की रेड पर पिनाराई विजयन का बयान सामने आया। उन्होंने कहा- काफी समय से ED मेरे घर की तलाशी लेना चाहती थी। मुझे लगता है कि इस तलाशी से कुछ लोगों को खासकर राहुल गांधी जैसे किसी व्यक्ति को बहुत संतुष्टि मिलेगी।

पूरा मामला पढ़िए: विजयन की बेटी टी वीणा की कंपनी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने छापेमारी की। आरोप है कि वीणा की कंपनी ‘एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस’ को 2018-19 में कोचिन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड (CMRL) से ₹1.72 करोड़ मिले, लेकिन बदले में कोई सेवा नहीं दी गई। ED का मानना है कि यह लेन-देन संदिग्ध है। आयकर विभाग ने भी इस लेनदेन पर सवाल उठाए थे।

पूरी खबर पढ़ें…

6. एअर इंडिया हफ्ते में करीब 800 घरेलू फ्लाइट्स घटाएगी, इंडिगो भी 7% उड़ानें कम करेगी

एअर इंडिया जून से अगस्त के बीच 800 घरेलू उड़ानों में कटौती करेगी। कंपनी फिलहाल हर हफ्ते 4400 उड़ानें ऑपरेट करती है। इनमें करीब 3600 घरेलू और 800 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शामिल हैं। कंपनी ने 22% तक घरेलू फ्लाइट्स में कटौती का ऐलान किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडिगो भी 5% से 7% घरेलू उड़ानें घटा सकती है।

ईरान युद्ध और फ्यूल की बढ़ती कीमतें मुख्य वजह: कंपनियों ने यह फैसला जेट फ्यूल की बढ़ती कीमतों के कारण लिया है। एयरलाइंस के ऑपरेशनल खर्च में फ्यूल का हिस्सा 40% से बढ़कर 60% तक पहुंच गया। इसके अलावा ईरानी हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल न करने की वजह से अंतरराष्ट्रीय रूट लंबे हो गए हैं और पाकिस्तानी एयरस्पेस पर पाबंदियों ने भी ऑपरेशनल कॉस्ट बढ़ा दी है।

पूरी खबर पढ़ें…

🎭 आज का कार्टून

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. मौसम: प्री-मानसून बारिश 29 मई से 5 जून तक संभव: 90% भारत कवर करेगी; केरल में नमी कम होने से अटका मानसून, UP के बांदा में पारा 47.4°C (पूरी खबर पढ़ें)
  2. इंटरनेशनल: फ्रांस में 100 से ज्यादा स्कूलों में चाइल्ड एब्यूज स्कैंडल: 3 साल की बच्ची का ‘मॉनिटर’ ने रेप किया; केस की खुली सुनवाई शुरू (पूरी खबर पढ़ें)
  3. MP: ट्विशा केस- पति समर्थ 29 मई तक CBI रिमांड पर: हाईकोर्ट में सास की अग्रिम जमानत पर फैसला रिजर्व; जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप (पूरी खबर पढ़ें)
  4. स्पोर्ट्स: सूर्यवंशी के पास गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका: IPL एलिमिनेटर में आज राजस्थान Vs हैदराबाद; क्लासन टॉप स्कोरर बन सकते हैं (पूरी खबर पढ़ें)
  5. इंटरनेशनल: पाकिस्तान में 9 इस्लामिक जगहों के नाम नहीं बदलेंगे: हिंदू-सिख दौर का नाम रखा जाना था, कट्टरपंथियों के विरोध के बाद फैसला बदला (पूरी खबर पढ़ें)
  6. बिजनेस: बायजूस के फाउंडर रविंद्रन को 6 महीने जेल की सजा: सिंगापुर कोर्ट ने प्रॉपर्टी और पेपर छिपाने का दोषी पाया, ₹67 लाख का जुर्माना भी लगाया (पूरी खबर पढ़ें)
  7. नेशनल: ममता बनर्जी के खिलाफ सिलीगुड़ी में FIR दर्ज: 2025 में कोलकाता के ईद कार्यक्रम में सनातन को गंदा धर्म कहने का आरोप (पूरी खबर पढ़ें)
  8. नेशनल: NEET मामले में CBI ने दो और अरेस्ट किए: इनमें एक डॉक्टर, बेटे समेत 3 छात्रों को पेपर दिलवाया; अब तक 13 लोग गिरफ्तार (पूरी खबर पढ़ें)
  9. बिजनेस: चांदी दो दिन में ₹10,000 सस्ती, ₹2.61 लाख पर आई: सोना ₹2,800 सस्ता हुआ, 10 ग्राम ₹1.56 लाख का बिक रहा (पूरी खबर पढ़ें)

🗣️ बयान जो चर्चा में है…

😲 खबर हटके…

पत्नी काला कहकर बुलाती, पति थाने पहुंचा

MP के ग्वालियर में बहू से परेशान होकर मां और बेटा SP ऑफिस पहुंचे। बेटे कमल किशोर का कहना है कि उसकी पत्नी बार-बार आईफोन, AC जैसी महंगी चीजें मांगती है। उसके सांवले रंग के कारण काला-काला कहती है। मांग पूरी न होने पर आत्महत्या की धमकी देती है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

🌍 करेंट अफेयर्स

⏳आज के दिन का इतिहास

📊 बाजार का हाल

🌦️ मौसम का मिजाज

कर्क राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। बिजनेस के लिहाज से भी अनुकूल दिन है। जानिए आज का राशिफल…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *