मुख्य बातें

मतदाता सूचियों का स्पेशल रिवीजन 15 जून से : डीसी – Amritsar News

मतदाता सूचियों का स्पेशल रिवीजन 15 जून से : डीसी – Amritsar News

अमृतसर| भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पंजाब राज्य में 15 जून 2026 से मतदाता सूचियों की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) करवाई जा रही है। इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह ने जिले के 11 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव पंजीकरण अधिकारियों तथा सहायक चुनाव पंजीकरण अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-2026 को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए जिले में 55 अतिरिक्त सहायक चुनाव पंजीकरण अधिकारी, 2 सुपरवाइजर, 5 जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर तथा 2134 बीएलओ. नियुक्त किए गए हैं। डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन संबंधी जारी कार्यक्रम के अनुसार बीएलओ 25 जून से 24 जुलाई 2026 तक घर-घर जाकर फॉर्म भरवाएंगे। मतदाता सूची का ड्राफ्ट 31 जुलाई 2026 को प्रकाशित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दावे और आपत्तियां 30 अगस्त 2026 तक प्राप्त की जाएंगी तथा उनका निपटारा 28 सितंबर तक करते हुए 1 अक्टूबर को सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *