मुख्य बातें

रेवाड़ी में नर्सिंग छात्रा का प्राचार्य पर छेड़छाड़ का आरोप: बोलीं-रास्ते में हाथ पकड़ा, विरोध करने पर गालियां दीं; AUDIO क्लिप सामने आई – Rewari News

रेवाड़ी में नर्सिंग छात्रा का प्राचार्य पर छेड़छाड़ का आरोप:  बोलीं-रास्ते में हाथ पकड़ा, विरोध करने पर गालियां दीं; AUDIO क्लिप सामने आई – Rewari News


थाने में पहुंचकर प्राचार्य के खिलाफ अपनी बात रखती हुई छात्राएं।

हरियाणा के रेवाड़ी में एक नर्सिंग कॉलेज की हेड गर्ल स्टूडेंट ने प्राचार्य पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। स्टूडेंट मामले के बाद खुद थान पहुंची और पुलिस को पूरे मामले की शिकायत दी। स्टूडेंट ने बताया कि उसकी तबीयत खराब होने पर प्राचार्य ने खुद उसे अ

.

उधर, हेड गर्ल के समर्थन में कॉलेज की अन्य छात्राएं भी आ गई है। उनका कहना है कि एक छात्रा के साथ पहले भी प्राचार्य ने बदतमीजी की थी। मैनेजमेंट को शिकायत दी गई, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि कॉलेज में छात्राओं की सिक्योरिटी के लिए कोई इंतजाम नहीं है। इसका फायदा उठाकर प्राचार्य ने छेड़छाड़ की।

पीड़ित छात्रा ने पुलिस को एक ऑडियो क्लिप भी सौंपी है, जिसमें प्राचार्य उसे फोन कर माफी मांगता सुनाई देर रहा है। इस संबंध धारूहेड़ा थाना प्रभारी का कहना है कि छात्रा के आरोपों की जांच की जा रही है। उसने एक ऑडियो जमा कराई है। फिलहाल, कॉलेज प्राचार्य अभी फरार है। मैनेजमेंट से संपर्क किया गया है।

प्राचार्य के खिलाफ शिकायत देने थाने आई छात्रा। उसके साथ अन्य छात्राएं भी थाने पहुंचीं। इन छात्राओं ने भी प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगाए है।

अब पढ़िए छात्रा ने अपनी शिकायत में क्या बताया…

  • तबीयत खराब होने पर प्राचार्य को फोन किया: सेकेंड ईयर की इस छात्रा ने कॉलेज प्राचार्य पर कई गंभीर आरोप लगाए। धारूहेड़ा पुलिस को दी शिकायत में स्टूडेंट ने बताया कि 22 दिसंबर को उसकी तबीयत खराब थी। इसके बाद उसने इसकी सूचना कॉलेज को प्राचार्य को दी।
  • अकेला देख छेड़छाड़ शुरू कर दी: छात्रा ने बताया कि प्राचार्य ने मेडिकल से दवाई लेने के लिए बुलाया। इसके बाद मैं वहां दवाई लेने के लिए जा रही थी। मेडिकल के रास्ते में ही प्राचार्य खड़े थे। उस समय वहां आसपास कोई नहीं था। मौके का फायदा उठाकर प्राचार्य ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब उसने प्राचार्य से हाथ छुड़ाने की कोशिश की तो वो जबरदस्ती करने लगा। जब मैंने चिल्लाना शुरू किया तो उसने गालियां देनी शुरू कर दी। वहां से मैं काफी मुश्किल से निकलकर आई।
  • करिअर खराब करने की धमकी दी: छात्रा ने आरोप लगाया कि प्राचार्य ने गाली देने के साथ उसका करिअर खराब करने की भी धमकी दी। वहीं, इसके बाद मामला शांत करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। छात्रा ने बताया कि छेड़छाड़ करने के बाद कल यानी बुधवार को प्राचार्य ने उसे फोन किया। कॉल पर अपनी हरकत पर माफी मांगने लगा। इसके बाद कहा कि इस घटना के बारे में वो किसी से कुछ ने बताए।
कॉलेज में कुछ दिनों पहले शराब की बोतलें मिली थीं।

कॉलेज में कुछ दिनों पहले शराब की बोतलें मिली थीं।

साथी स्टूडेंट बोलीं- पहले भी ऐसा हुआ पीड़ित छात्रा के साथ शिकायत देने आई अन्य छात्राओं ने बताया कि पहले भी ऐसा हो चुका है। हमारे प्रिसिंपल ने एक लड़की के साथ बदतमीजी की है। उसने पहले भी ऐसा किया है, लेकिन तब कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब हमने डायरेक्ट पुलिस को इसकी शिकायत दी है।

वहीं, कॉलेज में कोई सीसीटीवी कैमरा तक नहीं है। गर्ल स्टूडेंट के लिए वार्डन की भी व्यवस्था नहीं है। एक ही गार्ड के सहारे पूरी व्यवस्था चल रही है। वो भी शराब के नशे में रहता है।

पहले भी विवादों में रहा है कॉलेज कॉलेज में छात्राएं सुरक्षा को लेकर पहले भी कई बार सवाल उठा चुकी हैं। छात्राओं का आरोप है कि कॉलेज में अक्सर शराब की खाली बोतलें पड़ी मिलती हैं। जिसकी कई बार शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद अभी तक मैनेजमेंट की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।

थाना प्रभारी ने कहा कि नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

थाना प्रभारी ने कहा कि नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

थाना प्रभारी बोले- स्टूडेंट ने ऑडियो क्लिप दिखाई थाना प्रभारी कश्मीर सिंह का कहना है कि स्टूडेंट ने प्राचार्य के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दी है। स्टूडेंट ने एक ऑडियो क्लिप भी सौंपी है। इसमें बताया कि प्राचार्य ने उसका करिअर खत्म करने की भी धमकी दी है। इस मामले की जांच की जा रही है। पुलिस जल्द नियमानुसार कार्रवाई करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *