मुख्य बातें

बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या: 7 दिन में दूसरी घटना; इससे पहले दीपू दास को मारकर जलाया था

बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या:  7 दिन में दूसरी घटना; इससे पहले दीपू दास को मारकर जलाया था


3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

(फाइल फोटो)

बांग्लादेश में एक बार फिर भीड़ ने हिंदू युवक को पीट-पीटकर मार डाला है। घटना बुधवार रात करीब 11:00 बजे राजबाड़ी जिले के होसेनडांगा गांव में हुई। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान 29 वर्षीय अमृत मंडल उर्फ सम्राट के तौर पर हुई है।

इससे पहले 18 दिसंबर को ढाका के पास हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की भीड़ ने हत्या कर दी थी। बाद में उसे पेड़ पर लटकाकर जला दिया था।

पुलिस ने बताया कि अमृत मंडल को भीड़ ने जबरन वसूली के आरोप में मार डाला। मृतक होसेनडांगा गांव का ही निवासी था। पुलिस ने अमृत के साथी मोहम्मद सलीम को गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो हथियार बरामद किए।

पुलिस SSP ने बताया कि सम्राट के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए राजबाड़ी सदर अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि सम्राट के खिलाफ पांगशा पुलिस स्टेशन में कम से कम दो मामले दर्ज हैं। इनमें एक हत्या का मामला भी शामिल है।

सम्राट पर गिरोह बनाकर जबरन वसूली का आरोप

डेली स्टार कि रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय लोगों ने सम्राट पर एक आपराधिक गिरोह बनाने का आरोप लगाया है। वह लंबे समय से जबरन वसूली और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल था।

भारत में लंबे समय तक छिपने के बाद, वह हाल ही में घर लौटा था। कथित तौर पर सम्राट ने गांव के निवासी शाहिदुल इस्लाम से जबरन वसूली की रकम मांगी थी।

कल रात सम्राट और उसके साथी शाहिदुल के घर पैसे लेने गए थे। जब घरवालों ने चोर” चिल्लाकर शोर मचाया, तो स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सम्राट की पिटाई कर दी।

उसके अन्य साथी भागने में सफल रहे, जबकि सेलिम हथियारों के साथ पकड़ा गया।

खबर अपडेट कर रहे हैं…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *