11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर 1965 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था।
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का आज 60वां जन्मदिन है। उनका बर्थडे परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में पनवेल स्थित फॉर्महाउस पर मनाया गया। इस मौके पर परिवार के कई सदस्य वहां पहुंचे। उनके पिता सलीम खान भी मौजूद रहे। उनके साथ भतीजे अरहान और निर्वाण खान भी नजर आए।
देर रात तक कई सेलेब्स भी इस सेलिब्रेशन में शामिल हुए। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ बर्थडे पार्टी में पहुंचे। इसके अलावा एक्टर संजय दत्त भी पार्टी में शामिल हुए।
सलमान ने आधी रात को फॉर्महाउस के बाहर मौजूद पैपराजी के साथ केक काटा। इस दौरान उन्होंने मीडिया के लिए फोटो भी खिंचवाए।

इस पार्टी में सिंगर मीका सिंह भी पहुंचे। वह स्कूटी से फॉर्महाउस आए। वहां पहुंचकर उन्होंने बताया कि उनकी कार रास्ते में फंस गई थी। इसलिए उन्होंने स्कूटी से लिफ्ट लेकर पार्टी तक पहुंचने का फैसला किया।
बर्थडे सेलिब्रेशन के बीच उनके मुंबई वाले घर के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। वहां पुलिस की मौजूदगी देखी गई। सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट और आसपास के इलाकों में पुलिस की फोर्स दोगुनी कर दी गई। हेलिकॉप्टर सर्विलांस से लेकर ड्रोन कैमरों तक, हर कोने पर मुस्तैद जवान तैनात हैं। सलमान को मिली धमकियों के मद्देनजर मुंबई पुलिस हाई अलर्ट पर है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकियों के कारण सलमान खान को Y+ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।
मुंबई पुलिस ने स्पेशल कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर की अगुवाई में 500 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया है। बांद्रा -कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) इलाके में ट्रैफिक डायवर्जन और VIP सिक्योरिटी प्रोटोकॉल लागू कर दिया गया है।

बॉलीवुड की ये खबर भी पढ़ें..
गोविंदा @62, तीसरी बार कमबैक की तैयारी:10-15 साल में कई फिल्में बनकर डिब्बाबंद, 100 करोड़ रुपए फंसे, सलमान खान का फिर मिला सपोर्ट

90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा तीसरी बार कमबैक की तैयारी में जुटे हैं। चीची दर्शकों को नोस्टैल्जिया की सैर कराने का वादा कर रहे हैं, लेकिन फिल्मों से ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ, कथित लव स्टोरी और फैमिली ड्रामा ने सुर्खियां बटोरीं। पूरी खबर यहां पढ़ें ….
