मुख्य बातें

औरंगाबाद में इटकोहवा पहाड़ पर शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 5 हजार लीटर जावां महुआ, 6 भट्ठियां ध्वस्त – Madanpur News

औरंगाबाद में इटकोहवा पहाड़ पर शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:  5 हजार लीटर जावां महुआ, 6 भट्ठियां ध्वस्त – Madanpur News

औरंगाबाद के सलैया थाना क्षेत्र स्थित इटकोहवा पहाड़ पर 5 हजार लीटर जावां महुआ और 6 शराब भट्ठियों को नष्ट किया गया।

औरंगाबाद के सलैया थाना क्षेत्र स्थित इटकोहवा पहाड़ पर बुधवार शाम एलटीएफ और सलैया थाना पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर 5 हजार लीटर जावां महुआ और 6 शराब भट्ठियों को नष्ट किया गया।

.

सलैया थाना के एसएचओ कन्हैया शर्मा ने बुधवार रात बताया कि यह छापेमारी एलपीएफ प्रभारी और थाना प्रभारी के संयुक्त तत्वावधान में की गई थी। छापामारी के दौरान इटकोहवा पहाड़ पर संचालित 6 शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया और कुल 5000 लीटर जावां महुआ को विनष्ट किया गया।

पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही शराब कारोबारी मौके से भागने में सफल रहे। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *