![]()
सिरमौर में बेकाबू होकर खाई में गिरी बस।
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में शुक्रवार को प्राइवेट बस 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।
.
ये बस शिमला से कुपवी जा रही थी। हरिपुरधार बाजार पहुंचने से पहले बस बेकाबू होकर खाई में गिर गई। । हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई हैं।
घायलों को खाई से निकालकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचाया जा रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को रेफर किए जाने की तैयारी है। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हम खबर को अपडेट कर रहे हैं…
