मुख्य बातें

15 साल की नाबालिग लड़की से गैंगरेप: गांव का और युवक और उसका साथी होटल में लेकर गए,जान से मारने की धमकी दी – Sikar News



सीकर में 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। गांव के ही रहने वाले आरोपी और उसके साथी ने नाबालिग लड़की को होटल में ले जाकर उसके साथ रेप किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

.

पीड़िता के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी की उम्र 15 साल है। जो 10 जनवरी की सुबह 10:30 बजे के करीब गांव में किसी काम से निकली थी। इसी दौरान गांव के रहने वाले एक युवक और उसके साथी ने नाबालिग को रोक लिया।

दोनों उसे डरा-धमकाकर एक होटल में लेकर चले गए। यहां पर आरोपियों ने पीड़िता के साथ बारी-बारी से रेप किया। आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी।

घटना के बाद दोपहर में पीड़िता घर पर पहुंची तो वह मायूस नजर आई। जब घरवालों ने कारण पूछा तो पीड़िता ने अपने साथ हुई आपबीती बताई। फिलहाल अब पीड़िता के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट,गैंगरेप सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *