मुख्य बातें

कलानौर में सति भाई सांई दास स्कूल का वार्षिक उत्सव: विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं; महंत रामसुखदास बोले- शिक्षा के साथ खेल जरूरी – Kalanaur News

कलानौर में सति भाई सांई दास स्कूल का वार्षिक उत्सव:  विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं; महंत रामसुखदास बोले- शिक्षा के साथ खेल जरूरी – Kalanaur News


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि को सम्मानित करते हुए स्कूल प्राचार्य

रोहतक जिले के कलानौर स्थित टिकाणा सति भाई सांई दास प्रांगण में सति भाई सांई दास स्कूल का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर टिकाणा सति भाई सांई दास के गद्दी नशीन महंत रामसुखदास महाराज मुख्य अतिथि के र

.

कार्यक्रम का शुभारंभ महंत रामसुखदास जी ने विशिष्ट अतिथियों महाराज रघुनाथ दास, शिव रामदास, रघुनंदन दास और शिवांश जी के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

विद्यार्थियों ने हरियाणवी, पंजाबी और राजस्थानी लोक नृत्य प्रस्तुत किए, जिन पर दर्शक झूम उठे। साथ ही देशभक्ति गीतों और सामाजिक कुरीतियों पर आधारित लघु नाटकों के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज को जागरूक करने का संदेश दिया। इन प्रस्तुतियों को अतिथियों और अभिभावकों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते हुए छात्राएं।

मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए पिछले वर्ष की शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

महंत रामसुखदास जी का प्रेरक संबोधन

मुख्य अतिथि महंत रामसुखदास महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि सति भाई सांई दास स्कूल क्षेत्र में शिक्षा के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियों में भागीदारी आवश्यक है।

समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ

कार्यक्रम के अंत में टिकाणा सति भाई दास प्रबंधन समिति की ओर से सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया गया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य शीतल कवातड़ा, राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ जिला प्रधान विनोद बंटी बठला, पवन आनंद, डॉ. गौरव कवातड़ा, सचिन बहल, डॉ. निश्चल डागर, मनजीत, स्कूल स्टाफ सदस्य और क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *