रोहतक में जेजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे जेजेपी युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि आज प्रदेश में सरकारी तंत्रों की दुर्दशा चल रही है। प्रदेश में सीएम केवल नाम का है, जबकि सरकार तो लूटखोरी की चल रही है। आज प्रदेश अपराध में नंबर एक पर है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि एचपीएससी, एचएसएससी, एग्जाम बोर्ड, हर जगह पैसों का लेनदेन चल रहा है। सीएम बिना पर्ची बिना खर्ची का दावा करते है, लेकिन प्रदेश में चल ही पर्ची व खर्ची रही है। इसके बिना युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। एच टेट का बड़ा घोटाला जेजेपी ने उजागर किया है। कांग्रेस पहले ही दबाव में कर चुकी सरेंडर
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि हरियाणा में विपक्ष के अंदर 37 विधायक है, लेकिन नेता प्रतिपक्ष एचपीएससी की भर्तियों को लेकर चुप है। क्योंकि ईडी, सीबीआई, पीएम व गृहमंत्री के दबाव में कांग्रेस पहले ही सरेंडर कर चुकी है। जनता ने जिसे चुनाव में हाशिए पर पहुंचाया, आज वही जेजेपी जनता की आवाज उठा रही है। अभय चौटाला नॉन सीरियस पॉलीटिशियन
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि अभय चौटाला एक नॉन सीरियस पॉलीटिशियन है, उनके बारे में क्या बात करें। कुछ भी बोलते है। जेजेपी ने साढे 4 साल सरकार में रहते हुए जनता के लिए ऐतिहासिक काम किए। हालात व परिस्थितियों के हिसाब से निर्णय लेना पड़ता है। एमडीयू वीसी की क्वालीफिकेशन पर उठ रहे सवाल
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि एमडीयू वीसी प्रो. राजबीर सिंह कई हाथों से यूनिवर्सिटी को लूटने का काम कर रहे है। वीसी के खुद की क्वालीफिकेशन पर सवाल उठ रहे हैं, उससे क्या उम्मीद कर सकते है। वीसी अपने साथियों के साथ मिलकर लूटने का काम ही कर रहे हैं। छात्र संघ चुनाव करवाने के लिए करेंगे रूपरेखा तैयार
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि छात्र संघ चुनाव करवाने के लिए फरवरी से ही कार्ययोजना शुरू कर देंगे। 2018 में सरकार ने वादा किया था कि चुनाव करवाएंगे। अगर इस साल प्रत्यक्ष चुनाव नहीं करवाए गए तो आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। क्रांतिकारी स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन का इनसो में हुआ विलय
दिग्विजय चौटाला की मौजूदगी में इंडियन नेशनल स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन में क्रांतिकारी स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन का विलय किया गया। दिग्विजय चौटाला ने केएसओ के अध्यक्ष सौरभ व प्रदेशाध्यक्ष हरिकेश ढांडा को जेजेपी का पटका पहनाया और सदस्यता का लेटर भी सौंपा।
Source link
