गोल्डन टेंपल में माथा टेककर नंगे पैर अकाल तख्त की तरफ जाते सीएम भगवंत मान।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज, (15 जनवरी) को थोड़ी देर में अमृतसर स्थित सिखों के सर्वोच्च तख्त श्री अकाल तख्त साहिब के सामने पेश होंगे। इसके लिए 12 बजे का टाइम तय किया गया है। अकाल तख्त में पेशी के लिए CM भगवंत नंगे पैर गोल्डन टेंपल पहुंचे। यहां म
.
इससे पहले 4 बार उनकी पेशी का टाइम बदला गया था। पहले जत्थेदार ने सुबह 10 बजे, फिर दोपहर बाद साढ़े 4 बजे बुलाया था। इसके बाद CM ने सुबह 11 बजे पेश होने की बात कही लेकिन आखिर में आज दोपहर 12 बजे का समय तय हुआ।
CM भगवंत मान अपनी सरकारी गाड़ी से नंगे पैर नीचे उतरे।
अकाल तख्त के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने 5 जनवरी को एक आपत्तिजनक वीडियो और गोलक समेत दूसरे सिख मुद्दों पर की बयानबाजी को लेकर CM को तलब किया था। हालांकि अमृतधारी सिख न होने की वजह से सीएम अकाल तख्त की फसील की जगह सचिवालय में पेश होकर तमाम मुद्दों पर स्पष्टीकरण देंगे।
अकाल तख्त में तलब होने वाले सीएम भगवंत मान चौथे मुख्यमंत्री होंगे। इससे पहले दिवंगत भीम सेन सच्चर, सुरजीत सिंह बरनाला और प्रकाश सिंह बादल को भी अकाल तख्त में तलब किया जा चुका है।


CM की पेशी की पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
