![]()
कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील क्षेत्र स्थित निगोही गांव में मकर संक्रांति के अवसर पर एक सामाजिक पहल की गई। प्राथमिक विद्यालय परिसर में समाजसेवी रंजीत भदौरिया ने खिचड़ी भोज का आयोजन किया। इस दौरान गांव के लगभग 150 बुजुर्गों को कंबल वितरित किए गए। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच कंबल पाकर गरीब और असहाय बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी और राहत साफ दिखाई दी। खिचड़ी भोज में बुजुर्गों के साथ-साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी भाग लिया। इस आयोजन से मकर संक्रांति का पर्व आपसी सद्भाव और सेवा भावना के साथ मनाया गया। आयोजक रंजीत भदौरिया ने बताया कि पर्व का वास्तविक उद्देश्य जरूरतमंदों की सेवा करना और उनके जीवन में थोड़ी राहत पहुंचाना है। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्य जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर राजन भदौरिया, सुमित मिश्रा, विशिष्ट अतिथि शेखर तिवारी, प्रकाश नारायण पांडेय, दीपू कमल और अख्तर सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने समाजसेवी की इस मानवीय पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्य समाज को नई दिशा व सकारात्मक संदेश देते हैं।
Source link
