हरियाणा के पंचकूला की बुजुर्ग महिला को ठगी का शिकार बनाने वाला दिल्ली का ठग साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार के समय आरोपी के खाते में 17 लाख रुपए मिले हैं। जिसे पूछताछ के लिए 6 दिन के रिमांड पर लिया गया है। पंचकूला वासी महिला ने बताया कि 4 दिसंबर को उसके पास एक कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को एक टेलीकॉम कंपनी का कर्मचारी बताया और सेवाएं बंद होने की बात कही। इसके बाद कॉल को कथित सीनियर अधिकारी और फिर खुद को सीबीआई अधिकारी बताने वाले व्यक्ति से जोड़ दिया गया। आरोपी ने महिला पर बैंक के माध्यम से करोड़ों रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने का झूठा आरोप लगाया। विश्वास दिलाने के लिए आरोपियों ने महिला को कुछ फोटो भी भेजे, जिनमें किसी व्यक्ति को गिरफ्त में दिखाया गया था। 4 प्वाइंट में समझिए ठगी का खेल व पुलिस कार्रवाई..
Source link
