गुजरात के राजकोट जिले के अटकोट में एक छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोपी ने दुष्कर्म में नाकाम रहने पर बच्ची के गुप्तांग में रॉड डाल दी। बच्ची को गंभीर हालत में राजकोट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की। आरोपी की पहचान के लिए करीब 100 संदिग्धों से पूछताछ की गई। जांच के बाद रामसिंह तेरसिंह नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मध्य प्रदेश के अलीराजपुर का रहने वाला है।
Source link
