मुख्य बातें

महूनाका पर भाजपा नेताओं और ट्रैफिक पुलिस में विवाद: टीआई और पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की मांग पर अड़े कार्यकर्ता, चक्काजाम किया – Indore News

महूनाका पर भाजपा नेताओं और ट्रैफिक पुलिस में विवाद:  टीआई और पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की मांग पर अड़े कार्यकर्ता, चक्काजाम किया – Indore News

इंदौर के महूनाका चौराहे पर शुक्रवार दोपहर भाजपा नेताओं और ट्रैफिक पुलिस के बीच विवाद की स्थिति बन गई। भाजपा के विधानसभा-4 प्रभारी वीरेंद्र शेडगे ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया। घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ता मौके पर जमा हो गए और जमकर हंगामा किया। जानकारी के मुताबिक विवाद के बाद कार्यकर्ताओं ने संबंधित महिला टीआई और पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की मांग उठाई। आरोप है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने भाजपा नेता के साथ बदसलूकी की, जिससे कार्यकर्ता नाराज हो गए। मामले ने तूल पकड़ा तो बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता महूनाका चौराहे पर एकत्र हो गए और सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया। इससे क्षेत्र में यातायात प्रभावित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को समझाइश देने का प्रयास किया। फिलहाल मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से बातचीत जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *