मुख्य बातें

भाजपा ने विनोद तावड़े को केरल चुनाव प्रभारी बनाया: शोभा करंदलाजे सह प्रभारी; राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन ने पहली नियुक्तियां कीं

भाजपा ने विनोद तावड़े को केरल चुनाव प्रभारी बनाया:  शोभा करंदलाजे सह प्रभारी; राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन ने पहली नियुक्तियां कीं


  • Hindi News
  • National
  • BJP Nitin Nabin Appointments: Shobha Karandlaje Co Incharge; Vinod Tawde Kerala Election In Charge

तिरुवनंतपुरम5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केरल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने विनोद तावड़े को प्रभारी नियुक्त किया है। केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे को सह-प्रभारी बनाया गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालने के पहले ही दिन नितिन नबीन ने नियुक्तियां कीं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने नियुक्ती से जुड़ा पत्र जारी किया।

केरल में वर्तमान में लेफ्ट की सरकार है। पी विजयन सीएम हैं। भाजपा कभी भी केरल की सत्ता में नहीं आ सकी है। 2021 के चुनाव में भी भाजपा एक भी सीट नहीं जीत सकी थी। यहां विधानसभा की 140 सीटें हैं।

केरल इकलौता राज्य जहां लेफ्ट सत्ता में

केरल देश का इकलौता राज्य है, जहां अभी भी लेफ्ट सत्ता में है। यहां सत्ता बदलने की परंपरा रही है, लेकिन 2021 में वाम मोर्चा (LDF) ने इस ट्रेंड को तोड़ते हुए लगातार दूसरी बार सरकार बनाई।

कांग्रेस गठबंधन की कोशिश इस बार एंटी इनकम्बेंसी को कैश करानी की रहेगी। वहीं, BJP अब तक केरल में एक भी विधानसभा सीट नहीं जीत पाई है।

2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने त्रिशूर लोकसभा सीट जीती थी। यहां से सुरेश गोपी इकलौते सांसद हैं। उन्होंने CPI के वीएस सुनीलकुमार को 74 हजार वोटों से हराया था। गोपी ने पहली बार ही चुनाव लड़ा था।

गोपी मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर हैं। इसके अलावा दिसंबर 2025 में भी BJP ने पहली बार त्रिवेंद्रम (तिरुवनंतपुरम) नगर निगम का चुनाव जीता। पहली बार यहां से पार्टी का मेयर बना।

केरल में पहली बार भाजपा का मेयर बना, यहां 4 दशक से लेफ्ट का कब्जा था

केरल में पहली बार भाजपा का मेयर चुना गया। तिरुवनंतपुरम नगर निगम में हुए मेयर चुनाव में भाजपा के वीवी राजेश को 51 वोट मिले थे, जिसमें एक निर्दलीय पार्षद का समर्थन भी शामिल था। वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) के पी शिवाजी को 29 वोट, जबकि कांग्रेस गठबंधन (UDF) उम्मीदवार केएस सबरिनाथन को 19 वोट मिले थे। जिनमें से दो को बाद में अमान्य घोषित कर दिया गया। पूरी खबर पढ़ें…

………………

केरल से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

शशि थरूर जहां से सांसद, वहां NDA निकाय चुनाव जीता: तिरुवनंतपुरम के 101 वार्डों में से 50 पर जीत, 45 साल से लेफ्ट का कब्जा था

केरल के निकाय चुनाव में NDA को बड़ी कामयाबी मिली। गठबंधन ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम के 101 वार्डों में से 50 वार्डों पर जीत दर्ज की। पिछले 45 साल से यहां वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) का कब्जा है। LDF 29 और कांग्रेस गठबंधन (UDF) को 19 वार्डों में विजय मिली। 2020 में तिरुवनंतपुरम के स्थानीय निकाय चुनावों में LDF ने 52 वार्ड जीते थे। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *