मुरादाबाद में एक बीसी पॉइंट का ताला तोड़कर चोरों ने 1 लाख 20 हजार रुपये नकदी चोरी कर लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई गई है। मुरादाबाद में ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गांव करनावाला खालसा निवासी बृजेश कुमार पुत्र यशपाल सिंह ग्रामीण बैंक में बीसी बैंक मित्र के पद पर कार्यरत है। उनकी बी सी पॉइंट कोतवाली क्षेत्र के गांव रामनगर खाग़ूवाला में स्थित है। पीड़ित का आरोप है कि मंगलवार की देर रात उनकी दुकान के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने 1 लाख 20 हजार की नकदी चोरी कर ली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Source link
