मुख्य बातें

हिसार में पिकअप ड्राइवर पर हमले के 4 आरोपी गिरफ्तार: धारदार हथियार से किया था हमला, छुरी बरामद, कोर्ट ने रिमांड पर भेजा – Hisar News

हिसार में पिकअप ड्राइवर पर हमले के 4 आरोपी गिरफ्तार:  धारदार हथियार से किया था हमला, छुरी बरामद, कोर्ट ने रिमांड पर भेजा – Hisar News

हिसार जिले के पटेल नगर क्षेत्र में ई-रिक्शा और पिकअप वाहन सवार लोगों के बीच हुए विवाद के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस वारदात में एक युवक पर छुरी से हमला किया गया था। पुलिस ने आरोपी जतिन के कब्जे से हमले में इस्तेमाल की गई छुरी भी बरामद कर ली है। पीएलए चौकी प्रभारी एएसआई अनूप ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि फतेहाबाद जिले के कुलान के राजबीर सिंह को लड़ाई-झगड़े में चोटें आई हैं और उन्हें सिविल अस्पताल हिसार में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और घायल राजबीर सिंह के बयान दर्ज किए। गाड़ी मोड़ने को लेकर हुआ विवाद राजबीर सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि वह पिकअप गाड़ी का ड्राइवर है। 21 जनवरी को वह पटेल नगर, हिसार में हार्डवेयर का सामान सप्लाई करने गए थे। सामान उतारते समय गाड़ी मोड़ने को लेकर उनका एक ई-रिक्शा चालक से विवाद हो गया।विवाद के दौरान ई-रिक्शा चालक ने गाली-गलौज शुरू कर दी। पिकअप गाड़ी के ड्राइवर पर हमला वहीं कुछ ही देर में 5 युवक मौके पर पहुंच गए और उन्होंने राजबीर सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपी जतिन ने उन पर छुरी से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। पुलिस वाहन के मौके पर पहुंचने से पहले ही सभी आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने केस किया था दर्ज शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन हिसार में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि ई-रिक्शा चालक सुरेश का ही पिकअप ड्राइवर राजबीर से विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने अपने साथियों को बुलाया था। चार आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पटेल नगर के रहने वाले सुरेश, सुभाष, जतिन और सचिन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी जतिन से वारदात में प्रयुक्त छुरी बरामद कर ली है। सभी आरोपियों को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *