मुख्य बातें

प्रतापगढ़ में 17 वर्षीय किशोरी का कुएं से मिला शव: तीन दिन से थी लापता; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी फोरेंसिक और पुलिस की टीम – pratapgarh (Rajasthan) News




प्रतापगढ़ क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोरी का शव गांव के बाहर स्थित एक कुएं में मिला है। किशोरी 21 जनवरी की रात करीब 9 बजे घर से लापता हो थी, जिसके तीन दिन बाद उसका शव बरामद हुआ। तीन दिन बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई किशोरी के घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर किशोरी की तलाश शुरू की और आसपास के गांव, बस स्टैंड और बाजारों में उसकी फोटो के माध्यम से खोजबीन की। गांव के बाहर कुएं में मिला शव शनिवार सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों ने गांव के बाहर कुएं में एक शव देखा, जिसकी सूचना उन्होंने परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तीन दिन बीत जाने के कारण किशोरी का शव गलने की स्थिति में था। ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया गया और मॉर्च्युरी में रखवाया गया, जहां मेडिकल बोर्ड से उसका पोस्टमॉर्टम करवाया गया। जांच में जुटी फोरेंसिक टीम घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर MOB (मोबाइल फॉरेंसिक) टीम और FSL (फोरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी बुलाया गया। दोनों टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसका उद्देश्य मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता लगाना और किसी भी संदिग्ध पहलू को नजरअंदाज न करना है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई थाना प्रभारी ने बताया- परिजनों की रिपोर्ट पर बालिका की तलाश लगातार की जा रही थी। उन्होंने कहा कि फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और FSL जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच हर एंगल से कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *